Home मुख्य अलीनगर में चल रही योजनाओं की प्रगति पर जिलाधिकारी ने जताया असंतोष। Voice of Darbhanga
मुख्य - July 18, 2018

अलीनगर में चल रही योजनाओं की प्रगति पर जिलाधिकारी ने जताया असंतोष। Voice of Darbhanga

दरभंगा : जिलाधिकारी डॉ. चंद्रशेखर सिंह ने अलीनगर प्रखंड के सभा 11 पंचायतों में चल रही योजनाओं का एक साथ जांच कराई. जांच में स्वंय शामिल होने के साथ साथ उन्होंने जिला स्तर से अधिकारियों को भी जांच में लगाया. जांचोपरांत अलीनगर प्रखंड के सभागार में समीक्षात्मक बैठक की. पंचायतों में योजनाओं के प्रगति से वे संतुष्ट नहीं हुए. वहीं जांच में पंचायत सचिवों की लापरवाही भी उजागर हुई. जिसके बाद उन्हें चेतावनी दी गई कि योजनाओं की क्रियान्वयनों में आ रही त्रुटिया का निराकरण मौके पर जिलाधिकारी ने कर दिया. वहीं विद्यालय की त्रुटिया का समाधान जिला शिक्षा पदाधिकारी को करने का निर्देश दिया. वहीं निरीक्षण में पुराने विद्युतकारों की समस्या और विद्युत कनेक्शन के मुद्दे पर कार्यपालक अभियंता को कैम्प लगाकर समस्या के निवारण का निर्देश दिया. हर घर नल का जल योजना की पंचायतों में प्रगति पर जिला पदाधिकारी ने असंतोष जताया. साथ ही सात निश्चय के तहत चल रही योजनाओं का अभिलेख को सुरक्षित रखने का आदेश दिया. वहीं हर घर नल का जल योजना में विद्युत कनेक्शन वार्ड समिति के नाम से लेने का निर्देश दिया. समीक्षा बैठक में सहायक समाहर्ता विवेक रंजन, उप विकास आयुक्त डॉ. कारी प्रसाद महतो, बेनीपुर के अनुमंडल पदाधिकारी प्रदीप कुमार झा, जिला जनसम्पर्क पदाधिकारी कन्हैया कुमार के अलावे जिला और प्रखंड के अधिकारी तकनिकी पदाधिकारी, वार्ड समिति के सदस्यगण एवं मुखियागण उपस्थित थे.

Share

Leave a Reply