Home मुख्य एसएसपी ने किया बहेड़ा थाना का औचक निरीक्षण, दिए कई निर्देश। Voice of Darbhanga
मुख्य - July 18, 2018

एसएसपी ने किया बहेड़ा थाना का औचक निरीक्षण, दिए कई निर्देश। Voice of Darbhanga

दरभंगा: एसएसपी मनोज कुमार ने बुधवार को बहेड़ा थाना का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने जनवरी से जुलाई माह तक थाना में अंकित कुल 319 मामलों की गहन समीक्षा कर थानाध्यक्ष को कई आवश्यक निर्देश दिए। पत्रकारों से बातचीत करने के दौरान कहा कि बहेड़ा थाना क्षेत्र के माधोपुर गांव के समीप सड़क किनारे अज्ञात लड़की की लाश मिलने तथा नारबांध चौक के समीप बाइक लूट कांड का पुलिस जल्द उदभेदन कर लेगी। कहा कि पुलिस मुख्यालय के आदेशानुसार सप्ताह में तीन दिन सोमवार, मंगलवार एवं बुधवार को कार्यालय में लोगों से मिलने व गुरुवार, शुक्रवार एवं शनिवार को क्षेत्र में रहने का निर्देश थानाध्यक्षों को दिया गया है। इसी क्रम में थाना का निरीक्षण किया गया। कहा कि निरीक्षण के क्रम में देखा गया कि थाने में सर्वाधिक जमीन संबंधी मामले हैं। समाधान के लिए जनसंवाद कार्यक्रम का भी आयोजन किया जा रहा है। छोटे भूमि विवादों को लेकर संयम बरतने की आवश्यकता पर जोर दिया। थानाध्यक्ष से कहा कि चौकीदार को अगर किसी भी तरह की भूमि विवाद की सूचना मिलती हैं तो वह अविलंब इसकी सूचना थाना को दें। थानाध्यक्ष सांप्रदायिक मामलों में दोनों पक्षों पर विशेष रूप से नजर रखें तथा नियमित रूप से महीना के प्रथम सप्ताह में जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन करें। हत्या, डकैती, लूट जैसे संगीन अपराधों में त्वरित कार्रवाई करने से नहीं हिचके। आपराधिक मामलों में किसी भी तरह की लापरवाही बरतने पर थानाध्यक्ष पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। निरीक्षण के दौरान डीएसपी उमेश्वर चौधरी, बहेडा थाना के सर्किल इंस्पेक्टर रामलायक राम, थानाध्यक्ष शशिकांत सिन्हा सहित थाना के सभी पुलिस कर्मी मौजूद थे।

Share

Leave a Reply