Home मुख्य बिजली के करेंट से मृत राहुल के परिजनों को मिलेगा चार लाख का मुआवजा। Voice of Darbhanga
मुख्य - July 18, 2018

बिजली के करेंट से मृत राहुल के परिजनों को मिलेगा चार लाख का मुआवजा। Voice of Darbhanga

 

दरभंगा: बिजली के पोल में सटने से मृत राहुल के परिजनों को विभाग द्वारा चार लाख का मुआवजा दिया जाएगा। इस सम्बन्ध में जानकारी देते हुए विद्युत कार्यपालक अभियंता नवीन कुमार मण्डल ने बताया कि विभाग द्वारा राहुल के परिजनों को चार लाख की मुआवजा राशि देने की स्वीकृति मिल चुकी है।
ज्ञात हो कि गत 23 जून को लहेरियासराय हेड पोस्ट आफिस के निकट सुधा मिल्क पार्लर संचालक बहादुरपुर निवासी नन्द कुमार कमती के 18 वर्षीय पुत्र राहुल की मृत्यु बिजली के पोल में करेंट से हो गई थी। इसके बाद स्थानीय लोगों के उग्र आंदोलन पर विद्युत विभाग पर गम्भीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था एवं मुआवजे की मांग की गई थी।

Share

Leave a Reply