
स्वास्थ्य मंत्री ने डीएमसीएच में किया एमआरआई एवं सिटी स्कैन मशीन का उद्घाटन। Voice of Darbhanga

दरभंगा : राज्य के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने गुरुवार को डीएमसीएच परिसर में वेदांता के सहयोग से पीपी मोड में लगाये गये एमआरआई और सिटी स्केन मशीन का उद्घाटन किया. साथ ही उन्होंने बंद पड़े आयुर्वेदिक कॉलेज का भी निरीक्षण किया.
ज्ञात हो कि मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर में बेदांता के सहयोग से पीपी मोड में एमआरआई और सिटी स्केन मशीन लगाया गया है और इसी उद्घाटन करने मंत्री यहां पहुंचे थे. इस मशीन से 1900 रूपये में एमआरआई होगा और 900 रूपये में मरीजों का सिटी स्केन होगा. कार्यक्रम के बाद मंत्री बंद पड़े आयुर्वेदिक कॉलेज का निरीक्षण
करने पहुंचे. 2008 तक यहां कॉलेज चल रहा था. राज दरभंगा ने इस संस्थान को 30 एकड़ जमीन दे रखा है. मंत्री ने आज दरभंगा पहुंचने पर बंद पड़े कॉलेज का निरीक्षण किया तथा जानकारी दी कि जल्द ही आयुर्वेदिक कॉलेज पुन: चालू किये जाएंगे.

