
चाकू मार युवक को किया घायल। Voice of Darbhanga

दरभंगा: गुरुवार को कमतौल थाना क्षेत्र के कोटपट्टी गांव निवासी रामवृक्ष राम के 32 वर्षीय पुत्र सुरेश राम को उसी गांव निवासी जगदीश राम के पुत्र लालबाबू राम ने चाकू मारकर जख्मी कर दिया। जख्मी को आनन-फानन में इलाज के लिए डीएमसीएच लाया गया।
जख्मी के भाई उमेश राम ने बताया कि मेरे ही गांव निवासी लाल बाबू राम शराब के नशे में था। मेरे पिताजी कहीं से आ रहे थे। इसी क्रम में थाना के ठीक बगल में मेरे पिताजी को उसने रोका और नशे के हालत में रहने के कारण मेरे पिताजी को वह मारपीट करने लगा। यह देख मेरा भाई जब इसका विरोध किया तो अपने पास से चाकू निकालकर मेरे भाई पर वार कर दिया। जिससे मेरे भाई के पजरा में चाकू लग गया। हल्ला होने पर पुलिस आकर घटनास्थल पर लाल बाबू राम को गिरफ्तार कर लिया। इसकी पुष्टि कमतौल थाना अध्यक्ष कुंदन कुमार ने की है।

