
हर घर नल का जल योजना में गुणवत्ता बरकरार रखने को लेकर जिलाधिकारी सख्त। Voice of Darbhanga

दरभंगा : गुरुवार को बहादुरपुर प्रखंड के सिमरा-नेहालपुर पंचायत में मुख्यमंत्री के सात निश्चय कार्यक्रम के तहत चल रहे योजनाओं का जिलाधिकारी डॉ0 चन्द्रशेखर सिंह ने निरीक्षण किया. निरीक्षण के बाद उन्होंने हर घर नल का जल योजना के लिए बिछाये जाने वाली पाईप को तीन फीट मिट्टी के अंदर लगाने का सख्त निर्देश दिया ताकि ऊपरी परिचालन में पाईप क्षतिग्रस्त नहीं पहुंचे. जिलाधिकारी ने कार्य गुणवता बनाये रखने का निर्देश दिया और कहा कि इस योजना में लगने वाले मोटर, पाईप एवं नल की गुणवता उत्कृष्ट कोटी का रहे. अधिकारी इस पर विशेष ध्यान रखें. निरीक्षण के बाद जिलाधिकारी ने गांव में आयोजित लोक संवाद कार्यक्रम में भाग लिया. लोक संवाद में स्थानीय लोगों ने अपनी समस्याओं से जिलाधिकारी को अवगत कराया. वहीं जिलाधिकारी ने
सात निश्चय योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी. लोगों द्वारा उठायी गयी समस्याओं का समाधान ससमय करने का निर्देश दिया. जिलाधिकारी के साथ जिला पंचायती पदाधिकारी, सदर एसडीओ, प्रखंड विकास पदाधिकारी और संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे.

