
Home मुख्य 22 जुलाई को आयोजित ब्राह्मण सम्मान समारोह को ऐतिहासिक बनाने में जुटा फेडरेशन। Voice of Darbhanga
22 जुलाई को आयोजित ब्राह्मण सम्मान समारोह को ऐतिहासिक बनाने में जुटा फेडरेशन। Voice of Darbhanga

दरभंगा: ऑल बिहार ब्राह्मण फेडरेशन द्वारा लगातार ब्राह्मणों के सामाजिक एवं आर्थिक उत्थान केलिए प्रयास जारी है। इसी क्रम में अपने अपने क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले ब्राह्मणों को आगामी 22 जुलाई रविवार को जिला कार्यसमिति की बैठक में सम्मानित किया जाएगा।
उपरोक्त जानकारी देते हुए फेडरेशन के जिला महासचिव गौतम मिश्रा ने बताया कि इसके लिए तैयारी पूरी हो चुकी है। रविवार को जीएम रोड स्थित होटल सीतायन 12 बजे कार्यसमिति की बैठक सह ब्राह्मण सम्मान समारोह का आयोजन किया गया है।

