Home मुख्य उज्ज्वला योजना के पात्र व्यक्तियों को 15 दिन के अंदर उपलब्ध करवाएं गैस कनेक्शन: डीएम। Voice of Darbhanga
मुख्य - July 20, 2018

उज्ज्वला योजना के पात्र व्यक्तियों को 15 दिन के अंदर उपलब्ध करवाएं गैस कनेक्शन: डीएम। Voice of Darbhanga

दरभंगा: जिलाधिकारी डॉ. चंद्रशेखर सिंह ने शुक्रवार को समाहरणालय स्थित अम्बेडकर सभागार में समीक्षा बैठक की। बैठक के दौरान उन्होंने सख्त लहजे में निर्देश जारी किया कि नये राशन कार्ड निर्गत करने की प्रक्रिया को तेज की जाय। साथ ही अपात्र लोगों का नाम राशन कार्ड से हटाया जाय। जिलाधिकारी आज जिला आपूर्ति टास्क फोर्स की बैठक कर रहे थे। उन्होंने उज्ज्वला योजना की समीक्षा के बाद कहा कि वैसा परिवार जो इस योजना के लिए पात्र हैं, उन्हें 15 दिनों के अंदर गैस कनेक्शन उपलब्ध कराया जाय। वहीं मार्केटिंग आॅफिसरों को निर्देश दिया कि फुड कैलेंडरों के अनुरूप अनाज व उठाव के साथ-साथ वितरण सुनिश्चित करें। साथ ही अधिकारियों को नियमित रूप से लक्ष्य के अनुरूप जन वितरण प्रणाली के दुकानों का निरीक्षण करने का निर्देश दिया और जांच प्रतिवेदन वेवसाईट पर अपलोड करने का आदेश दिया। साथ ही चेतावनी दी कि ऐसा नहीं करने वाले विरूद्ध अनुशासनिक कारवाई की जाएगी। बैठक में सदर, बेनीपुर और बिरौल के अनुमंडल पदाधिकारी, वरीय उपसमाहर्ता रविन्द्र कुमार दिवाकर, जिला जनसम्पर्क पदाधिकारी कन्हैया कुमार सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

Share

Leave a Reply