Home मुख्य वर्षो से बदहाल है कबिलपुर से बहादुरपुर एवं पंडासराय को जोड़ने वाली एकमात्र सड़क। Voice of Darbhanga
मुख्य - विशेष - July 21, 2018

वर्षो से बदहाल है कबिलपुर से बहादुरपुर एवं पंडासराय को जोड़ने वाली एकमात्र सड़क। Voice of Darbhanga

दरभंगा: बहादुरपुर प्रखंड के कबिलपुर भगवती स्थान से दक्षिण की ओर जाने वाली सड़क करीब 500 मीटर आगे जाकर बदहाल हो गयी है। इस सड़क के बदहाली का यह हाल वर्षो से है। बिना बरसात भी सड़क पर कीचड़ एवं पानी लगा रहता है। नाला तो आजतक बना ही नही।
बताते चलें कि यह सड़क बहादुरपुर, कबिलपुर ,पंडासराय को जोड़ने वाली एक मात्र सड़क है जिसपर सैकड़ो आदमी प्रतिदिन मोटरसाईकिल ,पैदल व अन्य सवारी से सफर करते हैं। इसी रास्ते में लोग पूर्व से भी रहते आ रहे हैं, और शहर से कफी नजदीक होने के कारण सुदुर गाँव के लोग भी यहाँ बस रहे है। सबसे हैरानी कि बात यह है कि इसी मार्ग में पुरे बहादुरपुर-कबिलपुर का एक मात्र शमशान घाट इसी मार्ग से लगा हुआ है।
बहादुरपुर देकुली पंचायत के उपमुखिया राजीव कुमार मणि ने बताया कि यहाँ बिना वर्षा का यह हाल रहता है कि चलना मुश्किल होता है, अगर वर्षा हो जय तो इन मार्ग से पैदल यात्रा करना भी मुश्किल हो जाता है। गाँव में किसी व्यक्ति की मृत्यु हो जाने की स्थिति मे शमशान घाट तक पहुँचने मे लोग न जाने कितने बार गिरते पड़ते पहुचते है। आज के संसाधन युक्त सरकार की स्थिति व इन क्षेत्र के माननीय को मुहचिढा रहा है। श्री मणि ने कहा कि इस क्षेत्र के सभी माननिय को इस पंचायत के उपमुखिया होने के नाते हमने लिखित अनुरोध पत्र दिया किन्तु किसी माननिये ने इस क्षेत्र मे निवास कर रहे बड़ी संख्या के वोटरो का संज्ञान अब तक नही लिया है। आनेवाले चुनाव में इस क्षेत्र मे निवास करने वाले लोग अपने जनप्रतिनिधी से जरूर सवाल पुछेगे और उनको जबाब देना होगा , इस न्याय की लड़ाई में तमाम लोगो की साथ जरूरी है।

Share

Leave a Reply