Home मुख्य तथ्यों को सामने लाकर जनसहयोग से ओवरब्रिज निर्माण करवाने केलिए कार्य करेगी अटल सेना: अर्चना। Voice of Darbhanga
मुख्य - July 21, 2018

तथ्यों को सामने लाकर जनसहयोग से ओवरब्रिज निर्माण करवाने केलिए कार्य करेगी अटल सेना: अर्चना। Voice of Darbhanga

दरभंगा: शहर की जनता जाम से एक तो वैसे ही त्रस्त है, ऊपर से रेलवे गुमटी जाम में फंस कर लोग और हांफते नजर आते हैं। जब निर्माण की स्वीकृति केंद्र सरकार से मिल चुकी है तो फिर बाधा कहाँ है, इसका प्रॉपर फॉलोअप करके तकनीकी बाधाओं को दूर करवाने की आवश्यकता है।
शनिवार को वॉयस ऑफ दरभंगा से एक्ससीलुसिव बातचीत में उपरोक्त बाते अटल सेना की प्रदेश महामंत्री अर्चना झा ने कही। उन्होंने कहा कि दरभंगा में उनके अटल सेना की टीम कार्ययोजना बना कर कार्य शुरू करेगी। सिर्फ आंदोलन नही, बल्कि तथ्यों को ज्ञात कर जहां मामला अटका है, उस बिंदु पर कार्य करने की जरूरत है। जब यह सर्वविदित है कि ओवरब्रिज केंद्र सरकार द्वारा स्वीकृत है तो इसकी माँग को लेकर आंदोलन करना सिर्फ सस्ती राजनीति का ही परिचायक शायद कहलायेगा। आंदोलन उस बिंदु पर होना चाहिए जहां कार्य अटका है। इसके लिए सबको जनहित में पार्टी पॉलिटिक्स से उपर उठकर एकसाथ कार्य करने की जरूरत है।
श्रीमती झा ने कहा कि रविवार को पटना में आयोजित अटल सेना की मीटिंग में भी इसबात की चर्चा करेंगी तथा इसके तुरन्त बाद एक कमिटी निर्माण कर प्रॉपर फॉलोअप के साथ सारे तथ्यों को जनता के सामने रखकर बाधा दूर करने केलिए यदि आंदोलन की जरूरत पड़ी तो जनता के सहयोग से किया जाएगा। जिस अधिकारी या जिस स्तर से कार्य रुका है, उसे जनता के सामने तथ्य के साथ लाने के बाद निश्चित रूप से जनता का सहयोग अटल सेना को प्राप्त होगा। तत्पश्चात जनता के सहयोग से जनता केलिए कार्य करके इसे परिणति तक पहुंचाया जाएगा।
श्री झा की सहयोगी एवं समाजसेवी अर्पणा झा ने कहा कि अटल सेना के प्रदेश महामंत्री की बातों का समर्थन करती हैं। साथ ही स्थानीय प्रतिनिधियो को रुचि लेकर स्थिति जनता के सामने स्पष्ट कर इसे शीघ्र शुरू करवाना चाहिए।

Share

Leave a Reply