
देर रात लगी भीषण आग में दर्जनों घर जलकर राख। Voice of Darbhanga

दरभंगा: जिले के कुशेश्वरस्थान प्रखंड में शनिवार की रात भीषण आग लग गई। इस घटना में दर्जनों घर धू-धू कर जलकर खाक हो गए। इसके कारण इलाके में अफरातफरी का माहौल हो गया।
घटना कुशेश्वर स्थान प्रखंड के सुल्तानपुर गांव की है। यहां बीती रात अचानक आग लगने से अफरातफरी का माहौल हो गया। आग इतनी भयानक थी कि देखते ही देखते आग की लपटों ने दर्जनों घरों को अपने आगोश में ले लिया।
ग्रामीण आग पर काबू पाने की कोशिश करते रहे। लेकिन, उनकी सारी कोशिश नाकाम रही। दर्जनों घर जलकर खाक हो गए। वहीं इस घटना की जानकारी मिलते ही एसडीओ ब्रजकिशोर लाल ने दमकल को घटनास्थल पर भेजा।
दमकल की गाड़ी एक घंटे बाद भी घटनास्थल पर नहीं पहुंच सकी। उनके पहुंचने तक सब कुछ जल कर खाक हो चुका था। हालांकि इस आगलगी में किसी प्रकार की हताहत की सूचना नहीं है।

