Home मुख्य आंध्रा, तेलंगाना और कर्नाटक के तर्ज पर पूरे देश मे ब्राह्मणों केलिए हो आयोग गठन: उदय। Voice of Darbhanga
मुख्य - July 22, 2018

आंध्रा, तेलंगाना और कर्नाटक के तर्ज पर पूरे देश मे ब्राह्मणों केलिए हो आयोग गठन: उदय। Voice of Darbhanga

दरभंगा: वर्तमान समय मे देश विकास की मुख्यधारा से जुड़ कर प्रगति पथ पर अग्रसर है, वहीं ब्राह्मण समाज आज हाशिये पर चला गया है। इस स्थिति को देखते हुए आंध्रा प्रदेश एवं तेलंगाना में जहाँ ब्राह्मणों केलिए अलग आयोग का गठन किया है, वहीं कर्नाटक की वर्तमान काँग्रेस-जेडीएस की सरकार द्वारा गरीब एवं असहाय ब्राह्मणों के उत्थान केलिए ब्राह्मण वेलफेयर फंड का गठन सराहनीय पहल है। इन राज्यों की तरह पूरे देश मे गरीब एवं असहाय ब्राह्मणों केलिए अलग से आयोग एवं फंड की व्यवस्था कर उन्हें हाशिए से उठाने की जरूरत है।
उपरोक्त बातें ऑल बिहार ब्राह्मण फेडरेशन के प्रदेश अध्यक्ष उदय शंकर चौधरी ने कही। वे रविवार को शहर के रेडियो स्टेशन रोड स्थित होटल सीतायन में फेडरेशन द्वारा आयोजित कार्यसमिति की बैठक सह ब्राह्मण सम्मान समारोह के दौरान उपस्थित लोगो को संबोधित कर रहे थे। श्री चौधरी ने अपने संबोधन में कहा कि आज सभी जाति में गरीब एवं असहाय लोग हैं। अतः आरक्षण का आधार भी आर्थिक होना समय की माँग है। इन मुद्दों सहित ब्राह्मणों की समस्याओं के निदान हेतु फेडरेशन द्वारा लगातार संघर्ष जारी रहेगा।
इस मौके पर कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष प्रभाकर झा, मंच संचालन प्रवक्ता राजीव झा तथा धन्यवाद ज्ञापन जिला महासचिव गौतम मिश्रा ने किया। इस अवसर पर सैकड़ो ब्राह्मण समाज के लोगों ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवायी एवं कई वक्ताओं ने अपने विचार रखे।

Share

Leave a Reply