Home मुख्य अवैध शराब के साथ प्रमण्डल में 90 गिरफ्तार, डीआईजी ने साप्ताहिक समीक्षा में दी जानकारी। Voice of Darbhanga
मुख्य - July 23, 2018

अवैध शराब के साथ प्रमण्डल में 90 गिरफ्तार, डीआईजी ने साप्ताहिक समीक्षा में दी जानकारी। Voice of Darbhanga

दरभंगा : शराबबंदी के बावजूद इस कारोबार से जुड़े लोगों की लगातार गिरफ्तारी हो रही है. बावजूद व्यवसाय के फलने-फूलने पर पुलिस उपमहानिरीक्षक विनोद कुमार ने चिंता जताई है. उन्होंने प्रमंडल स्तर पर 1 सप्ताह में किए गए कार्यों की विवरणी देते हुए कहा कि प्रमंडल में कुल 442 लोगों की गिरफ्तारी हुई है. जिसमें हत्या से जुड़े 12 अभियुक्त दहेज कानून से जुड़े 4 अभियुक्त समेत पास्को एक्ट के तीन अभियुक्त शामिल है. उन्होंने बताया कि दरभंगा में 74 मधुबनी में 118 समस्तीपुर में 250 लोगों की गिरफ्तारी हुई है. इसके अलावा 90 लोगों को अवैध शराब के साथ गिरफ्तार किया गया है. जिसमें दरभंगा में 29 मधुबनी में 35 समस्तीपुर में 26 लोग शामिल है. इसके अलावा 40 1600 रुपए की रुपए जुमार्ने के रुप में वाहनों से वसूला गया है. वहीं दरभंगा में 406 लीटर देसी शराब 73 लीटर विदेशी शराब मधुबनी में 649 लीटर देसी शराब 7 लीटर विदेशी शराब समस्तीपुर में 6 लीटर देसी शराब और 2766 लीटर विदेशी शराब जप्त किया गया है. वहीं 16 जुलाई से लेकर 22 जुलाई के बीच एक रिवाल्वर, एक देशी कट्टा, एक बंदूक, 29 कारतूस, 21 मोटरसाईकिल सहित 67810 रूपये भी बरामद किये गये हैं.

Share

Leave a Reply