Home मुख्य पिस्तौल और चाकू दिखा कर डकैतों ने की लाखो की लूट। Voice of Darbhanga
मुख्य - July 24, 2018

पिस्तौल और चाकू दिखा कर डकैतों ने की लाखो की लूट। Voice of Darbhanga

दरभंगा: बिशनपुर थानाक्षेत्र के गोढ़ैला गांव के मच्छ टोले में सोमवार रात आधा दर्जन से अधिक डकैतों ने रामदयाल यादव के घर में लूटपाट की। डकैत घर के ग्रील की पट्टी काटकर अंदर घुसे और पति-पत्नी को छूरा और पिस्तौल का भय दिखा कर जमकर लूटपाट की। पीड़ित उषा देवी ने बताया कि डकैत करीब ढाई लाख रुपए मूल्य के जेवरात, 33 हजार रुपये नगद तथा दो मोबाइल लूट ले गए। जेवर उनकी दो बहू व एक बेटी के थे।
गृहस्वामी रामदयाल यादव नागपुर में एक माइनिंग कंपनी में काम करते थे। रिटायर होने के बाद गांव में ही रहने का फैसला किया। बुजुर्ग दंपती के दो पुत्र व एक पुत्री है। दोनों पुत्र अपने परिवार के साथ नागपुर में रहते हैं। पुत्री की शादी हो चुकी है पर उनके जेवरात यहीं थे। आधी रात के बाद दरवाजे पर लगी ग्रिल को फांद कर डकैतों ने पीछे के दरवाजे के बगल के ग्रिल का एक रॉड तोड़कर हाथ अंदर करके पिछला दरवाजा खोलकर घर में घुस गए। पिस्तौल दिखाकर उनमें खौफ पैदा कर दिया तथा दरवाजा खोलने को कहने लगे।
इसके बाद दोनों दंपती को पिस्तौल व चाकू दिखाकर बगल वाले कमरे में बंद कर दिया। सुबह जब शौच के लिए कुछ ग्रामीण घर के बगल से गुजरे तो बुजुर्ग दंपती ने आवाज देकर अपने आपको रूम से बाहर किया। लुटेरों ने उनका मोबाइल भी छीन लिया था। पुत्र को नागपुर फोन किया वहां से उनके पुत्र ने भी दरभंगा पुलिस से संपर्क साधा। सरपंच अनिता देवी के पति उमेश पासवान ने भी बिशनपुर थाने को इस बात की सूचना दी।

Share

Leave a Reply