Home मुख्य स्वर्ण आभूषण की दुकान का शटर तोड़ लाखो की चोरी। Voice of Darbhanga
मुख्य - July 24, 2018

स्वर्ण आभूषण की दुकान का शटर तोड़ लाखो की चोरी। Voice of Darbhanga

दरभंगा: जिले के जाले थानाक्षेत्र अतर्गत जाले हाट स्थित मंसूरबेग मार्केट परिसर स्थित मुस्कान ज्वेलर्स एवं बर्तन की दुकान का शटर तोड़कर चोरों ने दो हजार रुपये नकदी समेत एक किलो चांदी से निर्मित जेवरात एवं स्वर्णाभूषण की चोरी कर ली। शटर को इस तरह तोड़ा था कि दोनों ओर लगा ताला सही सलामत पाया गया। सूचना मिलने पर सअनि ब्रजेश पांडेय ने घटनास्थल का मुआयना किया।
इस बाबत दुकान के मालिक सीतामढ़ी जिला के पुपरी गाढ़ा निवासी विश्वनाथ साह के पुत्र गोपाल प्रसाद ने जाले थानाध्यक्ष उमेश कुमार को आवेदन दिया है। कहा है कि मंगलवार की रात मकान मालिक के घर से मोबाइल फोन पर उन्हें सूचना दी गई कि उनकी दुकान का शटर तोड़कर चोरी की घटना हुई है। वे जब अपनी दुकान पर पहुंचे तो घटना को सही पाया। दुकान के अंदर शोकेस का ताला तोड़ कर चांदी से निर्मित 1 किलो के जेवरात और सोना का नाक कान का 2 तोला आभूषण के साथ गल्ला में रखे दो हजार रुपये नकदी की चोरी कर ली गई है। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

Share

Leave a Reply