
कोर्ट से लेकर प्रशासनिक इलाके तक के सुरक्षा की जिम्मेवारी क्यूआरटी के हवाले। Voice of Darbhanga

दरभंगा: सुरक्षा के दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण दरभंगा जिले में एसएसपी मनोज कुमार द्वारा क्यूआरटी (क्विक रेस्पॉन्स टीम) का गठन किया गया है। इसे फिलहाल विशेष जवाबदेही दी गई है। प्रशासनिक इलाके से लेकर कोर्ट तक की सुरक्षा इनके जिम्मे है। दरभंगा मंडल कारा से कोर्ट तक कुख्यात बंदियों को पेशी के लिए लाए जाने पर क्यूआरटी की भूमिका की अहम होगी। टीम में शामिल सभी कमांडों विशेष प्रशिक्षण लेकर अत्याआधुनिक हथियार चलाने में माहिर हैं। बता दें कि इससे पहले एसएसपी कुमार ने काउंटर इंटेलिजेंस एंटी टेररिस्ट के सभी जवानों को दो भागों में बांटकर भ्रमणशील दस्ता व ब्लैक कैट कंमाडो का टीम तैयार किया गया। भ्रमणशील दस्ता को अतिक्रमणकारियों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए लगाया है। वहीं ब्लैक कैट कंमाडो को एटीएम की सुरक्षा एवं मोस्ट वांटेंड की गिरफ्तारी के लिए लगाया गया है। टीम के जवान को अत्याधुनिक हथियार चलाने से लेकर ऊंची इमारत पर चढ़ने तक की ट्रेनिंग है। हथियार को खोलकर मिनटों में फिट करने की महारत हासिल है।
क्विक रिस्पांस टीम के लिए एक विशेष वाहन की व्यवस्था की गई है। जिसके ऊपर लाइट मशीन गन एलएमजी तैनात है। साथ ही वाहन पर तैनात जवानों के पास एके-47, पिस्टल आदि सहित कई अत्याधुनिक हथियार है। वाहन में छह कैमरा लगा हुआ है। जो चारो तरफ सौ मीटर के क्षेत्र में नजर रखती है। उसे डिस्प्ले के माध्यम से
देखने की भी व्यवस्था है।
क्विक रिस्पांस टीम में जब वाहन के साथ ड्यूटी के लिए कूच करेगी तो एक सब इंस्पेक्टर व चार जवान शामिल रहेंगे। इसमें सभी जवानों को रोस्टर के अनुकूल ड्यूटी पर लगाया जाएगा। यह रोजाना भ्रमण कर सुरक्षा पर पैनी नजर रखेगी और आवश्यकता पड़ने पर कार्रवाई करेगी। जवान को शारीरिक रूप से ही मजबूत रखने व मानसिक रूप से स्वस्थ रखने के लिए रोजाना अभ्यास कराया जा रहा है। जवान हेलमेट, बॉडी प्रोटेक्टर, टीयर गैस गन, चिली बम, टीयर गैस थ्री इन वन कार्टिज, हथियार आदि से लैस हैं या नहीं इसकी जांच रोजाना की जाएगी। ड्यूटी के दौरान सतर्क रहने तथा ड्यूटी प्वाइंट पर गाड़ी से नीचे उतरकर संदिग्ध व्यक्ति एवं संदिग्ध वाहन चेक करने का भी निर्देश दिया गया है।
हालात बदल रहे हैं।

