Home मुख्य बिना लाइसेंस के चल रहे दवा दुकान में छापा पड़ने से गैर लाइसेंसी दुकानदारों में हड़कम्प। Voice of Darbhanga
मुख्य - July 26, 2018

बिना लाइसेंस के चल रहे दवा दुकान में छापा पड़ने से गैर लाइसेंसी दुकानदारों में हड़कम्प। Voice of Darbhanga

दरभंगा: गुरुवार को जिले के एपीएम थाना क्षेत्र के ब्रह्मोतरा गांव में ड्रग इंस्पेक्टर की तीन सदस्यीय टीम ने कमलेश यादव की दवा की दुकान में छापेमारी की। लाइसेंस बिना दुकान चलाए जाने की शिकायत मिलने पर टीम वहां पहुंची थी। छापेमारी के दौरान दुकानदार वहां मौजूद नहीं था। उसके पिता दुकान पर मौजूद थे।
मजिस्ट्रेट के रूप में प्रखंड कृषि अधिकारी उदय शंकर व एपीएम थानाध्यक्ष शिव कुमार प्रसाद के साथ ड्रग इंस्पेक्टर मीतू बाला, राज कुमार रंजन और आदिल हसन ताई छापेमारी करने पौने 12 बजे वहां पहुंचे। दुकान की तलाशी लेने पर कई प्रकार की दवा बरामद की गई। इनमें एक्सपायरी के अलावा फिजिशियन सैंपल भी शामिल होने की बात कही जा रही है। दुकान के काउंटर पर आयुर्वेदिक दवा बेचे जाने से संबंधित बोर्ड लगा था। टीम में शामिल ड्रग इंस्पेक्टर मीतू बाला ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि सिविल सर्जन के निर्देश पर वहां छापेमारी की गई। उन्होंने बताया कि बरामद की गई दवा की सूची बनाई जा रही है। बहरहाल दवा दुकान में छापेमारी से इलाके में चल रही गैर लाइसेंसी दवा दुकानदारों के बीच हड़कम्प मचा है।

Share

Leave a Reply