Home मुख्य चोरी के आरोप में रंगे हाथ धराये युवक की पिटाई कर किया पुलिस के हवाले। Voice of Darbhanga
मुख्य - July 26, 2018

चोरी के आरोप में रंगे हाथ धराये युवक की पिटाई कर किया पुलिस के हवाले। Voice of Darbhanga

दरभंगा: जिले के मब्बी ओपी क्षेत्र के करकौलीली गांव में बुधवार देर रात चोरी करने घर में घुसे दो युवकों में से एक युवक को गृह स्वामी की सजगता से पकड़ लिया गया। धराए चोर को स्थानीय लोगों ने मारपीट करने के बाद पुलिस के हवाले कर दिया।
इस संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव के शैलेंद्र सहनी के घर में बुधवार की देर रात दो युवक चोरी करने घुसे थे। खट-खट की आवाज होने पर गृहस्वामी जाग गए। चोर चोर हल्ला कर वे दोनों युवकों को खदड़ने लगे। मोहल्ले वासियों के सहयोग से एक युवक को पकड़ लिया गया। उसकी पहचान लहेरियासराय थाना क्षेत्र के फैजुल्ला खां निवासी बाबू खान के पुत्र कमरे आलम के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके पास से घर से चुराई गई मोबाइल सहित अललपट्टी से चोरी की गई एक अन्य मोबाइल को बरामद किया है। पकड़े गए चोर ने अपने भागने वाले साथी का नाम रहम खां मोहल्ला निवासी स्व. मो. साहेब के पुत्र मोजाहिद अंसारी बताया है। इस संबंध में ओपी प्रभारी गौतम कुमार ने बताया कि भागने वाले चोर की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

Share

Leave a Reply