Home मुख्य प्रेमिका से शादी नही होने के सदमे में युवक ने खाया जहर! Voice of Darbhanga
मुख्य - July 26, 2018

प्रेमिका से शादी नही होने के सदमे में युवक ने खाया जहर! Voice of Darbhanga

दरभंगा: जिले के जाले थाना क्षेत्र में एक युवक द्वारा प्रेमिका के साथ शादी न होने के कारण जहर खाने का मामला सामने आया है। उसे रेफरल अस्पताल में गुरुवार को बेहोशी की हालत में भर्ती कराया गया। बताया जाता है कि उसने प्रेमिका से शादी नहीं होने के कारण जहर खा लिया । हालत बिगड़ने पर उसे अस्पताल लाया गया । युवक की शिनाख्त खरका वसंत गांव निवासी विश्वनाथ दास के पुत्र लालबाबू दास के रूप में की गई है। हालांकि, मरीज की नाजुक स्थिति को देखते हुए चिकित्सक डॉ. एसके वर्मा ने डीएमसीएच रेफर कर दिया गया । परिजनों ने बताया कि वह किसी युवती से बेहद प्यार करता था । लेकिन, लड़की के परिजन शादी के लिए राजी नहीं थे। इसके बाद युवक की जिद पर परिजन ने लड़की वालों से बात की। लेकिन, लड़की वालों ने शादी के प्रस्ताव पर साफ इंकार कर दिया। यह सदमा युवक को बर्दाश्त नहीं हुआ और उसने जहर खा लिया।

Share

Leave a Reply