Home मुख्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकासात्मक योजनाओं का लाभ पहुँचाना सरकार का लक्ष्य: मंत्री। Voice of Darbhanga
मुख्य - July 27, 2018

समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकासात्मक योजनाओं का लाभ पहुँचाना सरकार का लक्ष्य: मंत्री। Voice of Darbhanga

दरभंगा : सभी कल्याणकारी एवं विकासात्मक योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना ही सरकार का लक्ष्य है। इसी को ध्यान में रखकर अब सरकारी योजनाओं का लाभ सीधे लाभुकों के खाते में भेजा जा रहा है। प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के लाभुकों तथा आवास कर्मियों के लिए स्थानीय बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर सभागार में आयोजित एक दिवसीय विशेष कार्यक्रम में राज्य के भवन निर्माण विभाग के मंत्री एवं दरभंगा जिला के प्रभारी मंत्री महेश्वर हजारी ने उक्त बातें कहीं। उन्होनें लाभुकों से कहा कि सरकार के द्वारा उन्हें जो अनुदान राशि दी गई है, उससे समय सीमा के भीतर अपने आवास का निर्माण कराएं। इस पैसे को दूसरे कामों में खर्च न करें। उन्होंने लाभुकों को बिचौलियों की बातों में न आने का भी आग्रह किया। प्रभारी मंत्री ने कहा कि आवास योजना सहित अन्य विकासात्मक योजनाओं की भौतिक प्रगति के अनुश्रवण के लिए स्थलीय निरीक्षण पर भी विशेष ध्यान दिया जाए। जिलाधिकारी डॉ. चंद्रशेखर सिंह ने भी लाभुकों से सरकार के द्वारा दिए गए मॉडल के अनुरूप आवास समय सीमा के भीतर बनवा लेने को कहा। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत सरकार के द्वारा इस तरह के कई डिजाइन उपलब्ध कराए गए हैं, जिससे कम खर्च में एवं कम जमीन पर भी सुंदर व मजबूत घर बनाया जा सकता है। कार्यक्रम में पटना से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम का लाइव प्रसारण भी किया गया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए लाभुकों के बीच स्वीकृत पत्र भी वितरित किए गए। कार्यक्रम में उप विकास आयुक्त डॉ. कारी प्रसाद महतो ने बताया कि प्रधानमंत्री आवास योजना सामान्य के लक्ष्य 49,550 के विरूद्ध अबतक 47,609 लाभुकों का निबंधन हो गया है। बाकी बचे लाभुकों का दो दिनों के अन्दर निबंधन पूरा हो जाएगा। उन्होंने कहा कि कोई भी योग्य व्यक्ति प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभ से वंचित न रहें, इसके लिए सर्वे कार्य भी चल रहा है। यह बताया गया कि प्रधानमंत्री आवास योजना के साथ-साथ शौचालय निर्माण के लिए लोहिया स्वच्छ बिहार अभियान के तहत 12 हजार रुपये की अनुदान राशि भी दी जाएगी। चयनित लाभुकों का जॉब कार्ड भी खुलेगा तथा मनरेगा अभिसरण मद से 90 दिन के समतुल्य मजदुरी का लाभ भी दिया जाएगा। कार्यक्रम में खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के मंत्री मदन सहनी, नगर विधायक संजय सरावगी, जाले विधायक जीवेश मिश्रा, विधान पार्षद अर्जुन सहनी, सुनिल सिंह, जिला परिषद् अध्यक्ष गीता देवी, डीआरडीए निदेशक मो. वसीम अहमद, वरीय उप समाहत्र्ता रविंद्र कुमार दिवाकर समेत संबंधित अधिकारी एवं इस योजना के लाभुक व अन्य उपस्थित थे।

Share

Leave a Reply