Home मुख्य नये जिला सूचना एवं जनसंपर्क पदाधिकारी ने संभाला पदभार। Voice of Darbhanga
मुख्य - July 27, 2018

नये जिला सूचना एवं जनसंपर्क पदाधिकारी ने संभाला पदभार। Voice of Darbhanga

दरभंगा : जिला सूचना एवं जनसम्पर्क पदाधिकारी लाल बाबू सिंह ने शुक्रवार को कार्यभार संभाला। वहीं निवर्तमान जिला एवं जनसम्पर्क पदाधिकारी कन्हैया कुमार को विदाई दी गई। कन्हैया कुमार पिछले चार वर्षों से दरभंगा कार्यरत थे। वे जिला जनसम्पर्क पदाधिकारी के अलावे बहुत दिनों से उपनिदेशक जनसम्पर्क के पद पर भी कार्यरत थे। वर्तमान जिला जनसम्पर्क पदाधिकारी लाल बाबू सिंह मूल रूप से मुजफ्फरपुर के निवासी हैं. आज यहां पर उनका स्वागत किया गया। वहीं कन्हैया कुमार का तबादला अब बक्सर हो चुका है।

Share

Leave a Reply