Home मुख्य घनश्यामपुर क्षेत्र में रुक नही रही चोरी, फिर विद्यालय सहित दो जगहों पर चोरी। Voice of Darbhanga
मुख्य - July 27, 2018

घनश्यामपुर क्षेत्र में रुक नही रही चोरी, फिर विद्यालय सहित दो जगहों पर चोरी। Voice of Darbhanga

दरभंगा: घनश्यामपुर थानाक्षेत्र चोरो केलिए सेफ जोन बनता जा रहा है। चोरी की घटनाएं एक के बाद एक बढ़ती जा रही है जबकि पुलिस उदभेदन कर पाने में सफल नही हो पा रही है। पुनः एकबार थानाक्षेत्र के रसियारी गांव में गुरुवार की रात दो जगहों पर चोरी हुई। बताया जाता है कि प्लस टू गांधी कोसी उच्च विद्यालय रसियारी के एक कमरे के दरवाजे का ताला तोड़कर चोरों ने ट्र्क का ताला तोड़कर लगभग 50 हजार रुपये मूल्य के कंप्यूटर सामान की चोरी कर ली। इसके बाद चोरों ने रसियारी चौक स्थित भगवती ट्रे‌र्ड्स में हाथ साफ किया। यहां से चोरों ने 60 पीस एस्बेस्टस की चोरी कर ली। इतनी संख्या में एस्बेस्टस को किसी वाहन पर लोड करने में काफी समय लगा होगा। इसके बावजूद किसी की नींद नहीं खुली न ही किसी को चोरी की जानकारी हुई। सुबह नींद खुलने पर दुकानदार मिहिर कुमार झा जब दुकान पर गए तो एस्बेस्टस गायब देखकर उनके होश उड़ गए। थाना क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं ने पुलिसिया कार्रवाई की पोल खोल दी है। घटना की सूचना मिलते ही बिरौल एसडीपीओ दिलीप झा, इंस्पेक्टर मुकेश कुमार सिंह सहित स्थानीय पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। एसडीपीओ ने बताया कि मामले का जल्द खुलासा कर लिया जाएगा।

Share

Leave a Reply