
संस्कृत विवि में अंशकालिक पदों पर नियुक्त प्राचार्यों की अधिसूचना जारी। Voice of Darbhanga

दरभंगा: कामेश्वर सिंह दरभंगा संस्कृत विश्वविद्यालय में अंशकालिक पद पर नियुक्त सहायक प्राचार्यों की अधिसूचना जारी कर दी गई है। राज्य सरकार के आदेश पर विवि के स्नातकोत्तर विभागों एवं अंगीभूत कॉलेजों में सहायक प्राचार्य के स्वीकृत एवं रिक्त 192 पदों पर नियुक्ति की प्रक्रिया हुई थी। इसमें 541 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। जिसमें 16 विषयों में से दो विषयों पॉली एवं प्राकृत में आवेदन ही नहीं पड़ा था। इन्हें प्रति वर्ग एक हजार या अधिकतम 25 हजार प्रतिमाह दोनों में से जो भी कम हो दिया जाएगा। सहायक प्राचार्यों को 27 जुलाई से 16 अगस्त के बीच में योगदान देना अनिवार्य है। इस बीच में योगदान नहीं देने पर नियुक्ति स्वत: निरस्त मानी जाएगी। इसके लिए अलग से पत्र व्यवहार नहीं किया जाएगा। इनको कोई अन्य भत्ता भी देय नहीं होगा। साथ ही सेवा संतोष जनक नहीं पाए जाने पर किसी भी समय एक माह की पूर्व सूचना पर सेवा समाप्त की जा सकती है। ये सेवा स्थायीकरण के लिए कोई दावा नहीं कर सकेंगे। इसके साथ ही शैक्षणिक योग्यता आदि के संदर्भ में अप्रमाणिकता संज्ञान में आते ही तत्काल प्रभाव से नियुक्ति स्वत: निरस्त हो जाएगी। यानी कुल मिलाकर इनकी सेवा पेंडुलम की तरह डोलती हुई तलवार की धार पर होगी। ओएसडी डॉ. शिवलोचन झा ने बताया कि रिक्त
पद पर अगस्त के पहले सप्ताह में विज्ञापन निकल सकता है। विषयवार नियुक्त शिक्षक
व्याकरण : डॉ. विजय कुमार मिश्र, नवीन कुंमार, प्रियंका तिवारी, डॉ. गोविंद नाथ चौधरी, डॉ. त्रिलोक झा, रूपेश कुमार झा, डॉ. मनमोहन कुमार झा, डॉ. परमेश्वर साहु, श्रीमन्नारायण कुमार, डॉ. ललित पाठक, डॉ. श्रीकांत तिवारी, डॉ. ललित कुमार झा, डॉ. हनुमान मिश्र, डॉ. विनय कुमार चौधरी एवं सुशील कुमार तिवारी। साहित्य : डॉ. शशिकांत पांडे, डॉ. रेणु झा, डॉ. विवेकानंद पासवान, प्रसेनजीत सुत्रधार, जयप्रभा कुमारी, डॉ. अरविंद कुमार सिंह, रेणु देवी, डॉ. निर्मल कुमार झा, डॉ. विभाकर वत्स, प्रमोद कुमार मिश्र, गोपाल कुमार झा, डॉ. अनिल बिहारी का नाम शामिल है। ज्योतिष : वरूण कुमार झा, डॉ. सुदीप्त कुमार, डॉ. मैथिली कुमारी, विवेक कुमार तिवारी, डॉ. विकास, डॉ. राम कुमार झा एवं डॉ. जीवानंद मिश्र। संस्कृत एमए : डॉ. निर्मल कुमार झा, डॉ. पुष्पा कुमारी, डॉ. विमल कुमार सिंह एवं डॉ. ध्रुव प्रसाद यादव का नाम शामिल हैं। अंग्रेजी : डॉ. मनोज कुमार झा, डॉ. मिथिलेश कुमार माझी, डॉ. रमण कुमार राजेश, डॉ. बुद्धनाथ प्रतिहस्त, डॉ. अनिता कुमारी एवं डॉ. मनीषा। वेद : डॉ. अखिलेश कुमार मिश्र, नवनीत कुमार पांडेय एवं डॉ. राज किशोर मिश्र का चयन किया गया है। धर्मशास्त्र : सौम्य ज्योति साहा, डॉ. प्रीति परेश्वरी महंती, डॉ. विवेकानंद पासवान, डॉ. संतोष कुमार तिवारी एवं डॉ. अभ्यकांत चतुर्वेदी का नाम शामिल है। सर्वदर्शन-न्याय : डॉ. राजेश कुमार सिंह, डॉ. परमेश्वर साह, डॉ. माया कुमारी, डॉ. राम प्रवेश पासवान एवं शुभेंदु पाठक का नाम शामिल है। पाली- बौद्ध दर्शन : डॉ. आलोक कुमार ¨सह का नाम है।, इतिहास में डॉ. वंदना गुप्ता, रविशंकर, शिवानी भारद्वाज, लालमोहन मिश्र, डॉ. पवन शेखर, डॉ. सुभाष चंद्र प्रसाद एवं संजीत कुमार का नाम शामिल है। राजनीतिशास्त्र : डॉ. शिव, डॉ. राजेश कुमार प्रभाकर, डॉ. विनीता सुप्रिया, डॉ. प्रदीप प्रसाद, डॉ. सुजीत सौरभ, डॉ. मुकेश प्रसाद निराला एवं डॉ. कांतेश कुमार का नाम शामिल है। अर्थशास्त्र में डॉ. अभिषेक आनंद एवं डॉ. श्वेता का नाम शामिल है। समाजशास्त्र में डॉ. प्रबोध नाराण ठाकुर, डॉ. प्रशांत कुमार प्रसून, सरिता कुमारी एवं कविता कुमारी का नाम शामिल है। मैथिली में डॉ. दुर्गानंद ठाकुर, गोपाल कुमार, डॉ. निक्की प्रियदर्शनी एवं कमलेश मांझी का चयन किया गया है। हिंदी में डॉ. पंकज कुमार चौधरी, डॉ. सुरेश कुमार निराला, डॉ. नियति कुमारी, डॉ. संगीता कुमारी, डॉ. कुमारी अनु, संजय कुमार सुमन, रश्मि कुमारी, डॉ. आशिष कुमारी कांता, डॉ. साक्षी शालिनी, पुनीता कुमारी, आनंद कुमार, प्रीति कुमारी, डॉ. समीक्षा पांडेय, डॉ. वीरेंद्र कुमार दत्ता, वीणा कुमारी, वीरेंद्र पासवान, उपासना झा, डॉ. आशा कुमारी एवं डॉ. आरती दास का चयन किया गया है।

