Home मुख्य थम नही रहा है शराब का कारोबार, 709 बोतल शराब के साथ एक कार भी जब्त। Voice of Darbhanga
मुख्य - July 28, 2018

थम नही रहा है शराब का कारोबार, 709 बोतल शराब के साथ एक कार भी जब्त। Voice of Darbhanga

दरभंगा: तुम डाल डाल हम तो पात पात, शायद यही कहावत बिहार के दरभंगा जिले मे चरितार्थ होती दिख रही है। दरअसल बिहार सरकार और जिला प्रशासन की सख्ती के बाद भी शराब का कारोबार थमता हुआ नजर नही आ रहा है बल्कि और तेज गति से शराब माफिया गुप्त रूप से इस धंधे मे लिप्त नजर आ रहे है, शनिवार को इसी कड़ी मे दरभंगा के सदर थाना क्षेत्र के खुटवारा पंचायत के पुरा गांव मे पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर रामप्रसाद सहनी के घर पर छापेमारी करके 709 बोतल विदेशी शराब बरामद किया। जिसमे एक युपी नंबर कार से भी बरामद शराब शामिल है ये कार आरोपी के घर के पास ही लगी हुई थी। पुलिस ने कार को भी जब्त कर लिया मगर शराब कारोबारी मौके से फरार हो गए ।इस घटना की पुष्टि करते हुए सदर डीएसपी अनोज कुमार ने कहा कि शराब कारोबारी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है ।

Share

Leave a Reply