Home मुख्य समीक्षा के दौरान डीएम ने दिया विकास कार्यो में तेजी लाने का निर्देश। Voice of Darbhanga
मुख्य - July 28, 2018

समीक्षा के दौरान डीएम ने दिया विकास कार्यो में तेजी लाने का निर्देश। Voice of Darbhanga

दरभंगा: शनिवार को बेनीपुर नगर परिषद कार्यालय में जिलाधिकारी डॉ. चन्द्रशेखर सिंह ने विभिन्न विकास कार्यों की समीक्षा की तथा विकास में गति लाने का आदेश दिया। पीएम आवास योजना (शहरी), नलजल, गली-नाली योजना की गहन समीक्षा की। समीक्षा के दौरान डीएम को पीएम आवास (शहरी) योजना से 29 वार्डों में 4519 लाभुक को घर की स्वीकृत देने की जानकारी कार्यपालक अधिकारी प्रहलाद लाल ने दी। डीएम ने इसमें और तेजी लाने का आदेश दिया। नलजल योजना की समीक्षा में 29 वार्डों में से 12 वार्ड में योजना चालू होने की जानकारी दी। इसमें 9 वार्ड में बोरिंग कराया गया तथा तीन वार्डों में भूमिगत पाइप लाइन बिछाने का कार्य चलने की जानकारी दी गयी। तीन वार्डों में पुन: निविदा निकालने की प्रक्रिया चलने की बात कही गयी। शेष 14 वार्ड में नलजल योजना का निविदा प्रकाशित करवाने की प्रक्रिया चल रही है। नली-गली योजना वर्ष 2017-18 में 23 योजना को पूरा करने तथा 2018-19 में 37 योजना चलने बात कही गयी। पिछले वर्ष नगर परिषद को 50 लाख रूपये का हॉल्डिंग टैक्स वसूल करने तथा अप्रैल, मई, जून, जुलाई में 13 लाख कर वसूली की जानकारी दी गयी। डीएम ने ओडीएफ के तहत शौचालय बनाने की भी जानकारी ली।
डीएम ने कहा कि जननायक कर्पूरी बाबा नागार्जुन स्टेडिएम का जीर्णोद्धार कार्य शीघ्र शुरू किया जाएगा। डीएम ने कहा कि सड़क जाम से निदान शीघ्र किया जाएगा, इस पर बातचीत चल रही है। बेनीपुर शहर में ट्रैफिक नियम का अनुपालन कराया जाएगा। समीक्षा के दौरान नप के कार्यपालक अधिकारी प्रहलाद लाल, डीपीआरएम लालदेव सिंह, मुख्य पार्षद सुरेन्द्र कुमार झा, उपमुख्य पार्षद जफीरूद्दीन खां आदि उपस्थित थे।

Share

Leave a Reply