
दरभंगा में चेंकिंग के दौरान ट्रेन से भारी मात्रा में तस्करी का सामान बरामद। Voice of Darbhanga

दरभंगा: निरंतर चल रही चौकसी के दौरान आरपीएफ की टीम ने शुक्रवार को दरभंगा जंक्शन पर जयनगर-रांची एक्सप्रेस से तकरीबन 75 हजार के तस्करी के सामान को जब्त किया। दरभंगा आरपीएफ पोस्ट के निरीक्षक विनोद कुमार विश्वकर्मा ने जानकारी दी है कि शुक्रवार को दिन के 12:50 बजे जयनगर-रांची एक्सप्रेस के जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर दो पर पहुंचने के उपरांत आरपीएफ निरीक्षक श्री विश्वकर्मा के नेतृत्व में आरपीएफ की टीम अपने नियमित कार्यक्रम चेकिंग अभियान में मुस्तैद हो गया।
कोच नंबर एस ईआर 1384 18 में शौचालय के निकट तीन उजला रंग का झोला तथा तीन सफेद प्लास्टिक बोरा लावारिस अवस्था में देखा गया।
कुछ देर तक इसके संबंध में जानकारी लेने पर पता चला कि यह लावारिस अवस्था में पड़ा हुआ है। फिर आरपीएफ की टीम सभी बोरा एवं झोला को आरपीएफ पोस्ट पर ले आया। आरपीएफ पोस्ट पर इन बोरा व झोला को खोलने पर सभी भौचक्के रह गए। उजले रंग के 3 झोला से 25 ग्राम वजन व 70 रुपये मूल्य का 288 पाउच नेपाल निर्मित फेयर एंड लवली क्रीम तथा तीन उजले बोरा से कुल 90 किलोग्राम काली मिर्च बरामद हुआ।
निरीक्षक श्री विश्वकर्मा ने बताया कि फेयर लवली क्रीम का बाजारी कीमत 20160 तथा काली मिर्च की बाजारी कीमत 54000 आंकी गई है। सभी सामान कुल 74160 रुपए मूल्य की आंकी गई है ।
श्री विश्वकर्मा ने बताया कि कस्टम विभाग के समक्ष सभी सामानों की जब्ती सूची बनाकर उन्हें सुपुर्द कर दिया गया। आरपीएफ की टीम में श्री विश्वकर्मा के साथ पोस्ट के मलखान कुमार रमन पासवान सहित कई कर्मी मौजूद रहे।

