Home मुख्य दिल्ली में जलजमाव के खिलाफ जबरदस्त आंदोलन कर रहे हैं दरभंगा के संभावित सांसद उम्मीदवार! Voice of Darbhanga
मुख्य - विशेष - July 29, 2018

दिल्ली में जलजमाव के खिलाफ जबरदस्त आंदोलन कर रहे हैं दरभंगा के संभावित सांसद उम्मीदवार! Voice of Darbhanga

दरभंगा। बलबीर चौधरी
दरभंगा के विधान पार्षद के रूप में दरभंगा में अपने कार्यो से छाप छोड़ने वाले सह चर्चित सांसद पद के संभावित उम्मीदवार जदयू राष्ट्रीय महासचिव इन दिनों दिल्ली की जनता की समस्याओं के विरुद्ध आंदोलनों केलिए चर्चा में हैं। शनिवार को हुए जबरदस्त प्रदर्शन की चर्चा तो सोशल मीडिया के माध्यम से दरभंगा तक मे चर्चा का विषय है।
इस सबन्ध में जानकारी देते हुए श्री झा के प्रतिनिधि ने बताया कि दिल्ली सरकार कि जनविरोधी नीती के कारण जनता को हो रही परेशानियों एवं संगम विहार में वर्षो से जलभराव से त्रस्त जनता के समस्या के समाधान के लिए जनता दल यूनाइटेड के रास्ट्रीय महासचिव और दिल्ली प्रदेश प्रभारी संजय झा जी के नेतृत्व में संगम विहार के पास मेहरौली- बदरपुर रोड पर प्रचण्ड प्रदर्शन किया गया ।
सोशल मीडिया के बुद्धिजीवियों की माने तो श्री झा दरभंगा की समस्याओं पर आंदोलन नही कर सकते क्योंकि यहां उनके पार्टी की सरकार है। पर भविष्य में यदि उनकी सरकार नही रही तो दिल्ली में आंदोलन का अनुभव दरभंगा में जरूर काम आएगा। असल मे दिल्ली संसदीय सत्ता का केंद्र है और दिल्ली में उपस्थिति दर्ज करवाना सांसद टिकट प्राप्त करने की एक महत्वपूर्ण आहर्त्ता है। अभी तक दरभंगा का टिकट दिल्ली से ही आयातित होने का इतिहास रहा है। अतः बुद्धिजीवियों का मानना है कि हो सकता है श्री झा दिल्ली में उपस्थिति दर्ज करवाने की आहर्त्ता को पार कर रहे हों और एकबार टिकट मिल गया तो दरभंगा की जनता केलिए सेवा का मौका तो उन्हें मिलेगा। हो सकता है वर्तमान सांसद कीर्ति आजाद से भी उन्हें कुछ सीख मिली हो कि दिल्ली के मुद्दे को उठाने से दरभंगा की जनता के नजर में और चर्चा में आने का अच्छा मौका मिलता है।
बहरहाल जो भी हो, इन प्रयासों को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता कि शायद इसबार भी एनडीए का सांसद उम्मीदवार दिल्ली के द्वारा ही लैंड किया जाय और इतिहास को बरकरार रखा जाय।

Share

Leave a Reply