तमाम प्रशासनिक महकमों से सटे मुहल्ले में दिनदहाड़े पत्रकार के घर चोरी! Voice of Darbhanga
दरभंगा: रविवार को चोरो ने जिला एवं प्रमंडलीय मुख्यालय के तमाम प्रशासनिक महकमे से सटे केएम टैंक मुहल्ले में एक दैनिक अखबार के पत्रकार के घर दिनदहाड़े चोरी की घटना को अंजाम देकर पुलिस प्रशासन को बड़ी चुनौती दी है। लहेरियासराय थाना क्षेत्र केएम टैंक स्थित पत्रकार विनय कुमार के घर पर दिनदहाड़े चोरो ने घर के पीछे से दरवाजा तोड़कर घंटो चोरी किया। गृहस्वामी विनय कुमार अपनी बहन का इलाज कराने अपने पूरे परिवार के साथ निजी अस्पताल गए हुए थे। विगत 10 दिनों से उनकी
बहन बीमार चल रही है। जब वे शाम को घर लौटे तो सामान तितर वितर और पीछे का दरवाजा टूटा देख माजरा समझ मे आया। प्राप्त जानकारी के अनुसार चोरों ने बहन के आपरेशन केलिए अलमारी में रखे एक लाख नगद के साथ साथ करीब दस भर सोने चांदी के जेवर लूट लिए और पूरे घर को तहस-नहस कर के रख दिया। मौके पर लहरियासराय थाना पहुंच कर जाँच पड़ताल में जुट गयी। विनय कुमार एक दैनीक अखबार के बहादुरपुर के पत्रकार हैं ।

