Home मुख्य पत्रकार को धमकी देने वाले के खिलाफ थाने में दिया आवेदन। Voice of Darbhanga
मुख्य - July 29, 2018

पत्रकार को धमकी देने वाले के खिलाफ थाने में दिया आवेदन। Voice of Darbhanga

दरभंगा: एक दैनिक अखबार के पत्रकार चंद्रप्रकाश कर्ण ने रविवार को बहादुरपुर थाना में आवेदन देकर जान माल के रक्षा की गुहार लगायी है। इस संबंध में जानकारी देते हुए श्री कर्ण ने बताया कि हर घर नल का जल योजना में गड़बड़ी एवं घपले की खबर उनके द्वारा अखबार में लिखे जाने एवं प्रभारी मंत्री के संज्ञान के बाद संवेदक सहित आठ लोगों पर प्राथमिकी का आदेश जिलाधिकारी द्वारा दिया गया। इससे बौखला कर संवेदक सुनीता जायसवाल द्वारा रविवार को व्हाट्सएप के माध्यम से धमकी एवं गलत तरीके से मुकदमे में फंसा देने की बात कही गयी। इससे पहले घर पर कुछ लोगों को भेज कर धमका भी चुकी है। इसलिए अंत मे उन्होंने थाना में आवेदन देकर कारवाई की माँग की है।

Share

Leave a Reply