Home मुख्य आत्मदाह करने आईजी कार्यालय पहुँचे होमियोपैथी डॉक्टर सहित तीन पुलिस हिरासत में। Voice of Darbhanga
मुख्य - July 30, 2018

आत्मदाह करने आईजी कार्यालय पहुँचे होमियोपैथी डॉक्टर सहित तीन पुलिस हिरासत में। Voice of Darbhanga

दरभंगा: सोमवार की दोपहर उस समय आइजी कार्यालय में अफरातफरी मच गया जब एक युवक द्वारा आत्मदाह के प्रयास की खबर आयी। सोमवार की दोपहर आत्मदाह के लिए पहुंचे समस्तीपुर के मोहिउद्दीननगर निवासी होमियोपैथ चिकित्सक डॉ0 अमित कुमार सिंह समेत तीन लोगो को लहेरियासराय थाना की पुलिस ने हिरासत में ले लिया। डॉ0 सिंह के साथ पकड़े गए लोगों की पहचान समस्तीपुर जिले के विद्यापतिनगर थाने के हरपुर बोचहां निवासी ब्रजकिशोर सिंह चौहान और मोहिउद्दीननगर थाने के बिन बोचहां निवासी अर्जुन राय के रूप में हुई है। दोनों पर आत्मदाह के लिए उकसाने और केरोसिन उपलब्ध कराने का आरोप है।
जानकारी के अनुसार, डॉ0 सिंह ने मोहिउद्दीननगर थाना कांड संख्या 47/ 18 के पर्यवेक्षण में पटोरी के एसडीपीओ विजय कुमार पर अभियुक्तों के मेल में आकर गलत प्रतिवेदन समर्पित करने का आरोप लगाते हुए उच्चाधिकारियों से न्याय की गुहार लगाई थी। कार्रवाई नहीं होने पर आइजी कार्यालय पर आत्मदाह करने के लिए पहुंच गए। आइजी कार्यालय के समीप पहले से तैनात पुलिस बल ने उसे उसके दो सहयोगियों के साथ पकड़ लिया। डॉ0 सिंह ने मोहिउद्दीननगर थाना कांड संख्या 47/ 18 का पर्यवेक्षण दोबारा किसी वरीय पदाधिकारी से कराने और पटोरी के एसडीपीओ विजय कुमार के आचरण की जांच निगरानी अन्वेषण ब्यूरो से कराने की मांग की है। लहेरियासराय थानाध्यक्ष आरके शर्मा ने बताया कि मामले की प्राथमिकी दर्ज कर अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है।

Share

Leave a Reply