Home मुख्य बैंको की सुरक्षा केलिए सादे लिबास में तैनात होंगे पुलिसकर्मी। Voice of Darbhanga
मुख्य - July 30, 2018

बैंको की सुरक्षा केलिए सादे लिबास में तैनात होंगे पुलिसकर्मी। Voice of Darbhanga

दरभंगा: जिले में एटीएम और बैंकों की सुरक्षा के लिए सादे लिबास में पुलिस फोर्स को लगाया जाएगा. उक्त बातें सोमवार को दरभंगा के वरीय पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार ने बैंक अधिकारियों के साथ बैठक करने के बाद पत्रकारों से बात करते हुए कही. उन्होंने कहा कि आए दिन एटीएम में हो रही फ्रॉड को लेकर यह बैठक बुलाई गई थी. उन्होंने कहा कि बैंक अधिकारियों से सीसीटीवी फुटेज को बेहतर बनाने के लिए कहा गया है. वहीं उन्होंने कहा कि 1 लाख से अधिक रुपए निकाल कर ले जाने वाले उपभोक्ताओं को मांगने पर पुलिस प्रोटेक्शन देगी. उन्होंने कहा कि सभी एटीएम और बैंकों का पुलिस औचक निरीक्षण करेगी. जरूरत पड़ने पर बैंक का दरवाजा बंद कर लोगों की तलाशी ली जाएगी. वहीं उन्होंने कहा कि बैंक अधिकारियों ने उन्हें भरोसा दिलाया है कि जल्दी फिंगर प्रिंट से सभी एटीएम को जोड़ दिया जाएगा ताकि धांधली की गुंजाइश कम हो जाए. वहीं उन्होंने कहा है कि ग्राहकों से फ्रॉड करने वाले लोगों को बख्शा नहीं जाएगा.

Share

Leave a Reply