Home मुख्य मुजफ्फरपुर कांड के विरूद्ध वाम दलों का 2 अगस्त को बिहार बंद। Voice of Darbhanga
मुख्य - July 30, 2018

मुजफ्फरपुर कांड के विरूद्ध वाम दलों का 2 अगस्त को बिहार बंद। Voice of Darbhanga

दरभंगा : संयुक्त वाम दलों ने मुजफ्फरपुर कांड में समाज कल्याण मंत्री मंजू वर्मा और सुरेश शर्मा की बर्खास्तगी और मंजू वर्मा के पति की गिरफ्तारी की मांग को लेकर 2 अगस्त को बिहार बंद का आह्वान किया है. माकपा कार्यालय में सोमवार को सभी वाम दलों की ओर से संयुक्त संवाददाता का आयोजन कर आंदोलनात्मक कार्यक्रम की घोषणा की. घोषणा करने वालों में भारतीय कम्युनिष्ट पार्टी के जिला सचिव नारायणजी झा, मार्क्सवादी कम्युनिष्ट पार्टी के जिला सचिव मंटु ठाकुर, भाकपा माले के जिला सचिव बैद्यनाथ यादव, एसयूसीआईसी के सुरेन्द्र दयाल सुमन शामिल थे. इन नेताओं ने आरोप लगाया कि आज पूरा बिहार महिला उत्पीड़न का केन्द्र बन गया है. मुजफ्फरपुर तो एक दाग है ही इस तरह के कई जगहों पर महिला उत्पीड़न की घटना घटी है. नेताओं ने अपने संबोधन में सभी जगहों का नाम भी उद्धृत किया. संवाददाता सम्मेलन में सुधीर कुमार, रामनरेश राय, राजीव कुमार चौधरी, श्याम भारती, गोपाल ठाकुर, दिनेश झा, प्रिंस कुमार कर्ण, मो. जमालुद्दीन, भूषण मंडल, लाल कुमार, ललित कुमार और अमित कुमार ठाकुर शामिल थे.

Share

Leave a Reply