
वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए मुख्यमंत्री ने लिया बाढ़ की तैयारियों का जायजा। Voice of Darbhanga

दरभंगा:मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बाढ़ की पूरी तैयारी सितम्बर माह तक रखने का आदेश जिला प्रशासन को दिया है। मुख्यमंत्री मंगलवार को एनआईसी में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जिले में बाढ़ तथा सुखाड़ की समीक्षा कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने बाढ़ की पूरी तैयारी में कोई कोताही नहीं बरतने को कहा। अंतिम समय में अधिक वर्षा से बाढ़ से क्षति होती है।
58 फीसदी धान की हुई बुआई: डीएम चंद्रशेखर सिंह ने
कहा कि 25 जुलाई से अच्छी वर्षा से 95 हजार हेक्टेयर में से धान का आच्छादन 58 फीसदी हो गया है। उन्होंने अगले एक सप्ताह में शत-प्रतिशत बुआई की उम्मीद जतायी है।
मकई दो हजार हेक्टेयर के विरुद्ध 22 फीसदी बुआई हो चुकी है। डीएम ने मुख्यमंत्री को आश्वासन दिया कि बाढ़ की भी पूरी तैयारी की जा चुकी है। कॉन्फ्रेंसिंग में प्रमंडलीय आयुक्त मयंक बरबड़े, एडीएम, आपदा प्रभारी, विभिन्न विभागों के तकनीकी अधिकारी आदि मौजूद थे।

