Home मुख्य कैदियों को दिया गया दस दिवसीय निःशुल्क कौशल प्रशिक्षण। Voice of Darbhanga
मुख्य - July 31, 2018

कैदियों को दिया गया दस दिवसीय निःशुल्क कौशल प्रशिक्षण। Voice of Darbhanga

दरभंगा: दरभंगा मंडल कारा में कैदियों के लिए आयोजित दस दिवसीय निश्शुल्क कौशल विकास का प्रशिक्षण मंगलवार को संपन्न हो गया। इस मौके पर सेंट्रल बैंक के उपक्षेत्रीय प्रबंधक अजय मोहन ने कैदियों को प्रमाण पत्र दिया। जेल अधीक्षक ललन कुमार वर्मा ने प्रशिक्षु बंदियों से कौशल विकास के सहारे समाज की मुख्यधारा से जुड़ने की अपील की। सेंट्रल ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान के निदेशक वंशीधर झा ने कैदियों को रिहाई के बाद संस्था से जुड़कर लिए गए ट्रेनिंग के अनुसार काम करने के लिए उत्प्रेरित किया। इस अवसर पर ट्रेनर उमानाथ झा,धर्मेंद्र ठाकुर ,मनीष गुप्ता, श्रवण कुमार के अलावा 60 कैदी व सुरक्षाकर्मी मौजूद थे।

Share

Leave a Reply