Home मुख्य मंदिर की जमीन पर अवैध निर्माण का ग्रामीणों ने लगाया आरोप, जमकर हुआ हंगामा। Voice of Darbhanga
मुख्य - July 31, 2018

मंदिर की जमीन पर अवैध निर्माण का ग्रामीणों ने लगाया आरोप, जमकर हुआ हंगामा। Voice of Darbhanga

दरभंगा: शहर के नगर थाना क्षेत्र के शुभंकरपुर मुहल्ला स्थित बाबा राजा रामधनी मंदिर न्यास की भूमि पर अवैध निर्माण होने का आरोप लगाकर स्थानीय लोगों ने मंगलवार को जमकर हंगामा किया। बताया जाता है कि एक व्यक्ति गलत ढंग से राजस्व रसीद कटा कर न्यास की जमीन पर अवैध निर्माण कराकर वसूली कर रहा है। इसके खिलाफ स्थानीय लोग कई माह से विरोध कर निर्माण कार्य पर रोक लगाने की मांग कर रहे थे। आज पुन: उक्त स्थल पर निर्माण कार्य चल रहा था। यह देख स्थानीय लोगों ने विरोध किया और कार्य रोकने की मांग की। लेकिन, निर्माणकर्ता बात मानने को तैयार नहीं हुआ। इसके बाद लोग आक्रोशित होकर हंगामा करने लगे। सूचना मिलते ही भारी संख्या पुलिस बल घटना स्थल पर पहुंची। आक्रोशित लोगों को समझाने की कोशिश की। इसके बाद थानाध्यक्ष सीताराम प्रसाद ने निर्माण कार्य पर रोक लगा दिया। संबंधित व्यक्ति को सभी कागजात के साथ थाने में प्रस्तुत होने का निर्देश दिया गया। मौके पर दर्जनों लोगों ने थानाध्यक्ष को बताया कि यह न्यास मनियारी मठ श्री राधा कृष्ण ट्रस्ट मनियारी मुजफफ्पुर की शाखा है। जो निबंधित है। अवैध वसूली, अवैध निर्माण व न्यास की भूमि पर बने मकान की होल्डिंग उक्त व्यक्ति अपने नाम से कर लिए हैं। इस मामले को लेकर बिहार राज्य धार्मिक न्यास पर्षद के अधीक्षक राजेश कुमार श्रीवास्तव ने डीएम से पत्राचार कर न्यास समिति की सुरक्षा के लिए कार्रवाई की मांग की थी। मामले को लेकर अपर समाहर्ता ने सदर सीओ को जांच करने का आदेश दिया। लेकिन, अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई। इसके बाद सदर अंचल के हल्का कर्मचारी के खिलाफ स्थानीय लोगों ने डीएम को आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की। इसमें कर्मचारी पर उक्त व्यक्ति के साथ मिलकर न्यास की भूमि के साथ छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया गया। इस बीच पूरे घटना की जानकारी एसएसपी को भी दी गई। बावजूद, अवैध निर्माण चलता रहा। इधर, थानाध्यक्ष प्रसाद ने कहा कि शनिवार को सदर सीओ के साथ बैठक होगी। इसमें इस मामले का निपटारा कर दिया जाएगा।

Share

Leave a Reply