Home मुख्य 155 महिला सिपाही समेत 191 प्रशिक्षु सिपाहियों की हुई स्थायी नियुक्ति। Voice of Darbhanga
मुख्य - July 31, 2018

155 महिला सिपाही समेत 191 प्रशिक्षु सिपाहियों की हुई स्थायी नियुक्ति। Voice of Darbhanga

दरभंगा : जिले में 191 प्रशिक्षु सिपाहियों की स्थायी नियुक्ति कर दी गई है। वरीय पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार ने मंगलवार को दरभंगा पुलिस लाईन में नियुक्ति के उपरांत संबोधित करते हुए कहा कि ज्यादा से ज्यादा बेहतर कार्य करें। सिपाहियों की बहाली जनता के सुरक्षा के लिए होती है। इसका लाभ समाज के अंतिम लोगों तक पहुंचे। ज्ञात हो कि 191 सिपाहियों में 155 महिलायें हैं. कुल 212 सिपाहियों में से 6 लोगों के कागजातों में कमी पाई गई, जिसे लेकर केन्द्रीय चयन आयोग को रिपोर्ट कर दिया गया है। वहीं 7 लोगों को अनफिट करार दिया गया है।

Share

Leave a Reply