
बहादुरपुर प्रखण्ड प्रमुख के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पारित। Voice of Darbhanga

दरभंगा: बहादुरपुर प्रमुख अमीरकला देवी के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव 20 मतों से पारित हो गया। बुधवार को अविश्वास प्रस्ताव को लेकर कार्यपालक पदाधिकारी सह बीडीओ आनंद प्रकाश ने सुबह 11 बजे सदन की कार्यवाही शुरू की। पंस ललित मंडल के नेतृत्व में उप प्रमुख सहित 21 पंचायत समिति सदस्यों ने सदन में भाग लिया। अध्यक्षता उप प्रमुख ममता देवी ने की। अविश्वास प्रस्ताव को लेकर उप प्रमुख ने बहस कराने को कहा। जिसपर सदन में उपस्थित सदस्यों ने एक सुर में कहा कि जब प्रमुख अपने समर्थकों के साथ सदन से अनुपस्थित हैं तो फिर बहस का कोई औचित्य नहीं बनता है। सभी ने कार्यपालक पदाधिकारी से मतदान कराने को कहा। उसके बाद कार्यपालक पदाधिकारी ने प्रमुख के खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव पर वोटिंग की प्रक्रिया शुरू की। 20 पं
चायत समिति सदयस्य ने प्रमुख के खिलाफ अपना मत दिया। जबकि एक सदस्य ने मत पत्र को सादा ही गिरा दिया। इस प्रकार प्रमुख के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव 20 मत से पारित हो गया। जिसके बाद सदस्यों ने ़खुशी का इजहार किया। प्रमुख पद के दावेदार ललित मंडल ने सदन में उपस्थित सभी सदस्यों के प्रति अपना आभार प्रकट किया और कहा कि सदस्य इसी एकजुटता के साथ प्रमुख भी बनाएंगे। जबकि प्रमुख पद के एक और दावेदार मो. मुमताज ने कहा कि प्रमुख के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पारित कराने को लेकर हम दोनों एक साथ हुए थे। लेकिन प्रमुख को लेकर अलग अलग चुनाव लड़ेंगे। सदन में उप प्रमुख ममता देवी,रुकसाना खातून, उम्मत खातून,कलामुद्दीन, मो. मुमताज,राम विनोद यादव,ललित मंडल,सोनू मंडल, शिवशंकर लाल देव, रजनी देवी, कौशल्या देवी, सिया देवी,ध्यानी पासवान,कन्हाई पासवान,सकलदीप राम, प्रेमा देवी,संतोष कुमार सुमन,बनारसी देवी, रीता देवी,गीता देवी और फूलो देवी उपस्थित थीं। जबकि प्रमुख अमीरकला देवी सहित 11 सदस्य सदन से अनुपस्थित थे। मालूम हो कि प्रखंड में कुल 32 पंचायत समिति सदस्य हैं।

