
स्वच्छता रथ को डीएम ने दिखाई हरी झंडी। Voice of Darbhanga

दरभंगा : खुले में शौचमुक्त अभियान के तहत जिलाधिकारी डॉ. चंद्रशेखर सिंह ने आॅडियों विजुअल सुविधा से लैस तीन रथों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. इस अवसर पर उन्होंने कहा कि इन रथों के माध्यम से जिला के सभी गांव एवं टोले में स्वच्छता अभियान से संबंधित फिल्मे दिखाई जाएंगी और लोगों को शौचालय बनाने के लिए प्रेरित किया जाएगा. उन्होंने कहा कि विशेष तौर पर उन जगहों पर यह रथ ले जाया जाएगा, जहां खुले में शौचमुक्त अभियान की गति धीमी है. उन्होंने कहा कि होडिंग, बैनर, नुक्कड़ नाटक सहित प्रचार-प्रसार का व्यापक स्तर पर इस्तेमाल किया जाएगा. इस अवसर पर उपविकास आयुक्त डॉ. कारी प्रसाद महतो, सहायक समाहर्ता विवेक रंजन, डीपीआरओ लाल बाबू सिंह सहित सभी संबंधित पदाधिकारी मौजूद थे.

