Home मुख्य दोस्त ने की दोस्त की चाकू मारकर हत्या, सात हिरासत में, मुख्य आरोपी फरार। Voice of Darbhanga
मुख्य - August 1, 2018

दोस्त ने की दोस्त की चाकू मारकर हत्या, सात हिरासत में, मुख्य आरोपी फरार। Voice of Darbhanga

दरभंगा: नगर थाना क्षेत्र के महाराजीपुल के पास मंगलवार की देर शाम चाकू मारकर कुंदन कुमार नामक युवक की हत्या दोस्त के द्वारा ही कर दिए जाने का मामला सामने आया है। इस मामले में पुलिस ने पूछातछ के लिए आधे दर्जन से अधिक लोगों को हिरासत में लिया है। कुंदन की हत्या का मुख्य आरोपी कादिराबाद निवासी जगन्नाथ साह का पुत्र दीपक कुमार उर्फ गोलू की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने कई जगह छापेमारी की। हालांकि वह पुलिस के हाथ नहीं आ सका।
उसके अलावा घटनास्थल पर मौजूद कादिराबाद का नीरज नामक युवक की भी अभी तक गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। सदर एसडीपीओ अनोज कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने बुधवार को भी इनलोगों की गिरफ्तारी के लिए ताबड़तोड़ छापेमारी की। गोलू के परिजन भी घर बंद कर फरार हो चुके हैं। मृतक कादिराबाद निवासी अनिल सिंह का पुत्र बताया जा रहा है। अनिल सिंह ट्रक चलाकर अपने परिवार का भरण पोषण कर रहे हैं।
चाकूबाजी की घटना की सूचना देर से मिलने के बाद सदर एसडीपीओ के नेतृत्व में पुलिस ने देर रात कादिराबाद के अलावा आजमनगर व शीशो में छापेमारी की। इस दौरान पुलिस ने घटनास्थल पर गोलू, कुंदन व नीरज के साथ मौजूद रहने के आरोप में कादिराबाद निवासी रामबाबू साह के पुत्र विनीत कुमार,नीम पोखर निवासी कमलेन्द्र तिवारी के पुत्र विकास तिवारी उर्फ भोलू, आजमनगर निवासी मदन कुमार राय के पुत्र आदर्श कुमार व स्व. संजय महतो के पुत्र सोनू सुमन के अलावा शीशो निवासी संदीप शर्मा, श्याम व फूल को हिरासत में ले लिया। उनलोगों के पास से आधे दर्जन से अधिक मोबाइल फोन बरामद किए गए है। कुंदन कुमार की हत्या में इस्तेमाल किए गए चाकू की तलाश में पुलिस लगी है। पुलिस ने गोलू के घर में छापेमारी के दौरान उसके पकड़े बरामद किए हैं। बताया जाता है कि कपड़ो पर खून के धब्बे पाए गए हैं। जांच के लिए उन्हें एफएसएल भेजा जाएगा। नगर थाना पर कई घंटों तक पूछताछ के बाद हिरासत में लिए गए सभी युवकों को एसएसपी मनोज कुमार के पास ले जाया गया। एसएसपी ने भी कई बिंदुओं पर उनलोगों से पूछताछ की। मृतक के पिता अनिल सिंह के बयान पर एफआईआर दर्ज की जा रही है।

Share

Leave a Reply