
रेवेन्यू कोर्ट को अधिक सशक्त और सुविधायुक्त बनाया जाएगा: सुनील। Voice of Darbhanga

दरभंगा: राजस्व पर्षद के अध्यक्ष सुनील कुमार सिन्हा ने कहा कि सभी स्तरों के रेवन्यू कोर्ट को और सशक्त एवं सुविधासंपन्न बनाया जाएगा। इसके लिए आधारभूत संरचना के साथ-साथ मैन पावर आदि बढ़ाए जाएंगे। सभी वरीय पदाधिकारियों से कहा गया कि वे अपने अधीनस्थ राजस्व संबंधी न्यायालयों का निरीक्षण करें। निरीक्षण में उभरे बिंदुओं का क्रियान्वयन कराएं। वे बुधवार को
आयुक्त कार्यालय स्थित सभागार में बोर्ड ऑफ रेवेन्यू की प्रमंडलस्तरीय समीक्षात्मक बैठक कर रहे थे। सभी जिलाधिकारियों से कहा गया कि वे अपर समाहर्ता के राजस्व न्यायालय का निरीक्षण करें। अपर समाहर्ता अपने अधीनस्थ सभी भूमि सुधार उपसमाहर्ता एवं अंचल अधिकारियों के 25 प्रतिशत न्यायालय का निरीक्षण कर रिपोर्ट देंगे। प्रमंडलीय आयुक्त अपने प्रमंडल के जिला राजस्व न्यायालयों का निरीक्षण करेंगे। अध्यक्ष ने राजस्व कोर्ट से संबंधित पदाधिकारियों को राजस्व न्यायालयों में लंबित विभिन्न तरह के मामलों का निपटारा समय सीमा के अंदर करने को कहा।

