
पौधा रोपन के साथ डीएम ने किया वन महोत्सव का उद्घाटन। Voice of Darbhanga

दरभंगा: बुधवार को स्थानीय एमएमटीएम कॉलेज में मिथिला वन प्रमंडल की ओर से 69 वें वन महोत्सव का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि जिलाधिकारी डॉ. चंद्रशेखर सिंह ने छतवन, चम्पा, मलेसिया साल, कटहल, अमरुद आदि 21 पौधों के रोपण के साथ कार्यक्रम आरंभ हुआ। इसके बाद वन महोत्सव 2018 का विधिवत उदघाटन किया गया। महाविद्यालय के एनएसएस इकाई के छात्र-छात्राओं ने मंगलगीत एवं समूह गान प्रस्तुत किया। जिसमें मोनी, शिखा, श्वेता, रचना, अर्चना, नूरलता, सिम्पी, पल्लवी, किरण, सृष्टि और शिखा भाग ली। उदघाटन भाषण में जिलाधिकारी डॉ. सिंह ने कहा कि वन लगाना और महोत्सव का आयोजन आज की सबसे प्रमुख आवश्यकता है। क्योंकि भूमि का क्षरण कार्बन डाइऑक्साइड और ऑक्सीजन का असंतुलन, वर्षा की कमी, गलोबल वार्मिंग ओजोन परत का क्षय, ग्लेसियर का
पिघलना, भूमिगत जल स्तर में कमी, जल संकट इस सबका संबंध तेजी से हरित पट्टी के क्षरण से है। बढ़ती बीमारियां भी इसका कारण है। जो वृक्षों को काटे जाने से है। अत: पौधरोपण आवश्यक है। इसके लिए सही लक्ष्य की प्राप्ति तभी होगी जब इस प्रकार के आयोजन से समाज का हरेक वर्ग जुड़ेगा। कॉलेज के संस्थापक डॉ. बैद्यनाथ चौधरी और वन प्रमंडल पदाधिकारी रामकुमार झा ने उपस्थित जन के समक्ष अपना संबोधन और प्रगति प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। मोनी के एकल गीत- मुझे मत काटो, मुझे मत काटो ने लोगों के दिल को झकझोर दिया और पौधरोपण के प्रति लोगों को प्रेरित किया। संचालन समन्वयक डॉ. कालीदास झा ने किया। मौके पर कई अन्य वरिष्ठ बुद्धिजीवी भी उपस्थित थे।

