Home मुख्य मुजफ्फपुर बालगृह कांड के खिलाफ विपक्षी दलों द्वारा बन्द के दौरान कई जगह यातायात प्रभावित। Voice of Darbhanga
मुख्य - August 2, 2018

मुजफ्फपुर बालगृह कांड के खिलाफ विपक्षी दलों द्वारा बन्द के दौरान कई जगह यातायात प्रभावित। Voice of Darbhanga

दरभंगा: मुजफ्फरपुर यौन शोषण कांड के खिलाफ वाम दलों के बिहार बंद का गुरुवार को दरभंगा में मिलाजुला असर देखने को मिला। वाम दलों के समर्थन राजद, हम, लोकतांत्रिक जनता दल, सपा आदि दल के कार्यकर्ताओं ने बंद को सफल बनाने के लिए दरभंगा स्टेशन पर बिहार संपर्क क्रांति ट्रेन को रोक कर दरभंगा-समस्तीपुर रेलखंड को जाम कर दिया। मौके पर हुई सभा को वक्ताओं ने समाज कल्याण मंत्री मंजू वर्मा और भाजपा कोटे के मंत्री सुरेश शर्मा को तत्काल सरकार मंत्रिमंडल से बर्खास्त करने, मंजू वर्मा के पति चंद्रशेखर वर्मा को गिरफ्तार करने, हाइकोर्ट की मॉनिटरिंग कराने, टाटा इंस्टिच्यूट ऑफ सोशल साइंस की रिपोर्ट सार्वजनिक करने, मधुबनी में बालिका गृह की बालिका के द्वारा दर्ज प्राथमिकी के अभियुक्त पर कार्रवाई नहीं करने वाले अधिकारियों पर कार्रवाई करने की मांग की। लहेरियासराय स्टेशन पर जानकी एक्सप्रेस को आधा घंटा तक रोके रखा। शहर को अन्य जिलों से जोड़ने वाली एनएच 57 व 105 को जगह-जगह जाम कर देने से वाहनों की लंबी कतार लगी रही। इससे काफी देर तक यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। ग्रामीण क्षेत्र से लेकर शहर के प्रमुख चौक-चौराहों पर बंद समर्थकों ने सड़क को बांस-बल्ला से घेर कर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। जाम को हटाने के लिए पुलिस को भी काफी मशक्कत करना पड़ी। शहर के लोहिया चौक पर स्वयं पूर्व केंद्रीय मंत्री मो. अली अशरफ फातमी कमान संभाले थे। दरभंगा स्टेशन पर सीपीआई के रामकुमार झा, नारायणजी झा, माले के केशरी कुमार यादव अभिषेक कुमार, आइसा के संदीप कुमार चौधरी, राजद के मो. कमाल, हम के आरके दत्ता ने आधे घंटा तक दिल्ली जाने वाली बिहार संपर्क क्रांति ट्रेन को रोके रखा। आरपीएफ इंस्पेक्टर विनोद कुमार विश्वकर्मा व जीआरपी थानाध्यक्ष इमरान आलम के काफी कोशिश के बाद कार्यकर्ता रेलखंड से हटने को तैयार हुई। आयकर चौक पर राजद के अमृत कुमार चौरसिया के नेतृत्व में समर्थकों ने सड़क को जाम किया। निजी स्कूल को बंद कर दिया गया था। लनामिविवि व कासिंदसंविवि में कार्यकर्ताओं ने आक्रोश व्यक्त कर ताला बंदी करा दिया। मैट्रिक के कंपाटमेंटल की परीक्षार्थियों को प्रथम पाली में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। पुलिस ने जिले के विभिन्न जगहों से लगभग दो हजार बंद समर्थकों को गिरफ्तार किया। बंद करने वालों में इनौस के जिला संयोजक गजेंद्र नारायण शर्मा, महानगर अध्यक्ष रंजीत, राजीव गिरी, भगत सिंह युवा बीग्रेड के महानगर अध्यक्ष इंद्रजीत कुमार उर्फ बिक्की, चंदन यादव, विकास कुमार, पप्पू कुमार, गुड्डू कुमार, मोनू कुमार, अरुण कुमार यादव, रंजीत प्रसाद, रौशन कुमार यादव, राजा यादव, पप्पू राम, अमरनाथ यादव शामिल थे। वहीं वामदल का संयुक्त मार्च पोलो मैदान से निकाला गया। मार्च का नेतृत्व भाकपा(माले) जिला सचिव बैद्यनाथ यादव, वरिष्ठ नेता आर के सहनी, खेग्रामस प्रदेश उपाध्यक्ष लक्ष्मी पासवान, सीपीएम के जिला सचिव अविनाश कुमार ठाकुर, राज्य सचिव मंडल सदस्य ललन चौधरी, राज्य सचिव मंडल सदस्य श्याम भारती, सीपीआई के राजीव चौधरी आदि ने किया।

Share

Leave a Reply