Home मुख्य बेहोश पड़े युवक को देख लोगों ने पुलिस को दी सूचना। Voice of Darbhanga
मुख्य - August 2, 2018

बेहोश पड़े युवक को देख लोगों ने पुलिस को दी सूचना। Voice of Darbhanga

दरभंगा: एसएसपी आवास के पास गुरुवार की दोपहर बहोशी की हालत में पड़े एक युवक को देख लोगों ने इसकी सूचना लहेरियासराय थाना की पुलिस को दी। पुलिस ने युवक को वहां से उठाकर इलाज के लिए उसे डीएमसीएच में दाखिल कराया।
होश आने पर युवक ने बताया कि उसका नाम तहसीन खान है। वह फैजुल्लाह खां मोहल्ला निवासी मोहसिन खान का पुत्र है। उसने बताया कि वह बाइक से जा रहा था। मिल्लत कॉलेज मोड़ से थोड़ा आगे बढ़ने पर विपरीत दिशा में बाइक से आ रहे आयमन नामक युवक ने उसे रोका। रोकने के बाद वह कहने लगा कि तुम मुझे पहचानते नही हो। बाइक पीछे करो। इसी बीच तू तृ मैं मैं होने पर उसने कई अन्य लोगों को वहां बुला लिया और बुरी तरह उसकी पिटाई करने लगा। जख्मी युवक ने बताया कि पूर्व में भी उसने उसकी पिटाई की थी।
उसने बताया कि वह इसकी जानकारी एसएसपी को देने उनकी कोठी पर जा रहा था। इसी दौरान चक्कर आने पर वह वहां गिर पड़ा। युवक का इलाज अस्पताल में चल रहा है। पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है।

Share

Leave a Reply