Home मुख्य शहर में चल रहे निर्माण कार्यो का जिलाधिकारी ने लिया जायजा। Voice of Darbhanga
मुख्य - August 2, 2018

शहर में चल रहे निर्माण कार्यो का जिलाधिकारी ने लिया जायजा। Voice of Darbhanga

दरभंगा : दरभंगा मेडिकल कॉलेज अस्पताल स्थित निमार्णाधीन नर्सिंग स्कूल एवं मनोचिकित्सा भवन का निरीक्षण जिलाधिकारी डॉ. चंद्रशेखर सिंह ने किया। निर्माण कार्य कर रहे भवन निर्माण विभाग के संबंधित अभियंता को उन्होंने निर्देश दिया कि जो कुछ निर्माण संबंधी काम बाकी है। उसको पूरी गुणवत्ता के साथ शीघ्र पूरी कर लें। जिलाधिकारी ने मनोचिकित्सा भवन एवं सर्जिकल भवन हेतु प्रस्तावित स्थल का भी निरीक्षण किया। प्रेस क्लब एवं जिला अतिथि गृह की ओर जाने वाली सड़कों का निरीक्षण करते हुए उन्होंने संबंधित विभाग को शीघ्र इस क्षतिग्रस्त सड़क की मरम्मति का निर्देश दिया।

Share

Leave a Reply