Home मुख्य प्रमुख-उपप्रमुख के विरुद्ध अविश्वास प्रस्ताव खारिज। Voice of Darbhanga
मुख्य - August 3, 2018

प्रमुख-उपप्रमुख के विरुद्ध अविश्वास प्रस्ताव खारिज। Voice of Darbhanga

दरभंगा: जिले के जाले प्रखण्ड में प्रमुख और उप प्रमुख के विरुद्ध शुक्रवार को लाए गए प्रस्ताव में 36 में से मात्र 6 सदस्य ही प्रखंड मुख्यालय में आयोजित विशेष बैठक में भाग लिया, जिसमें प्रमुख और उपप्रमुख भी शामिल थे। अविश्वास प्रस्ताव में अधिकांश सदस्यों के शामिल न होने की आशंका पहले से जताई जा रही थी।
अविश्वास प्रस्ताव पर बहस एवं मत विभाजन को लेकर स्थानीय प्रखंड मुख्यालय स्थित ट्रायसम भवन में पंचायत समिति के निर्वाचित सदस्यों की नियत समय पर विशेष बैठक शुरु हुई। अविश्वास प्रस्ताव की कार्यवाही के लिए सर्वसम्मत कमतौल के पंसस बैद्यनाथ सिंह को अध्यक्ष चुना गया। कार्यपालक पदाधिकारी सह बीडीओ राजेश कुमार के संचालन में हुई विशेष बैठक में प्रमुख फूलो बैठाऔर उपप्रमुख अब्दुर्राजिक के विरुद्ध लगाये गये अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा हुई।
अहियारी उत्तरी के पंसस सुभाष कुमार ठाकुर ने समय-समय पर बैठक नहीं करवाने का आरोप लगाया। इसका जबाब देते हुए प्रमुख फूलो बैठा ने कहा कि पिछले वर्ष आई भीषण बाढ़ की वजह से बैठक निश्चित अंतराल पर नहीं हो पाई। सारे स्थानीय अधिकारी आपदा कार्य में व्यस्त थे। ऐसे में बैठकें आयोजित करना संभव नहीं था। उन्होने कहा कि नियमानुसार दो माह पर एक बैठक होनी थी। पंचायत समिति की एक वर्ष में कम से कम चार बैठकें होनी चाहिए, वह हुई। उन्होंने कहा कि दो वर्षों में आठ बैठकें हुई है। विशेष बैठक में प्रमुख और उप प्रमुख के अलावा मुरैठा के नवीन कुमार झा, जाले पश्चिमी की रंजू कुमारी, कमतौल के बैद्यनाथ सिंह और अहियारी उत्तरी के सुभाष कुमार ठाकुर हीं पहुंचे। बीडीओ सह कार्यपालक पदाधिकारी राजेश कुमार ने बताया छत्तीस सदस्यों में मात्र छह सदस्यों के पहुंचने की वजह से अविश्वास प्रस्ताव पर नियमानुसार मत विभाजन नहीं हो सका। मत विभाजन की प्रक्रिया के लिए कुल उन्नीस सदस्यों का बैठक में भाग लेना अनिवार्य था। ऐसी परिस्थिति में विधिसम्मत अविश्वास प्रस्ताव को खारिज कर दिया गया।

Share

Leave a Reply