
चाकू मारकर दोस्त की हत्या करने के मुख्य आरोपी गोलू ने किया सरेंडर। Voice of Darbhanga

दरभंगा: नगर थाना क्षेत्र के महाराजीपुल पर 31 अगस्त की रात चाकूबाजी की घटना में कादिराबाद निवासी अनिल सिंह के पुत्र कुंदन कुमार की मौत के मामले के मुख्य आरोपी दीपक कुमार उर्फ गोलू ने शुक्रवार को न्यायालय में सरेंडर कर दिया। पिछले तीन दिनों से पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए जगह-जगह छापेमारी कर रही थी। लगातार दबिश बनाए जाने के कारण गोलू की ओर से सरेंडर करने पर पुलिस ने राहत की सांस ली। मामले में फरार चल रहे नीरज व श्याम की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।
कुंदन पर चाकू से वार किए जाने के मौके पर मौजूद उसके मित्रों ने पुलिस को बताया था कि मोबाइल के विवाद को लेकर गोलू व नीरज से उसकी अनबन चल रही थी। हाथापायी के दौरान गोलू ने कुंदन पर चाकू से वार कर दिया था। कुंदन की हत्या की खबर मिलने पर पुलिस ने गोलू के कादिराबाद निवास पर छापेमारी की थी। इस दौरान वहां से पुलिस ने खून लगे कपड़े बरामद किए थे। पुलिस ने जांच के लिए कपड़ों को एफएसएल को भेज दिया है।

