
काफी समय के बाद उत्पाद विभाग ने भी संतोषजनक मात्रा में पकड़ी शराब। Voice of Darbhanga

दरभंगा: शराबबंदी के बाद भी शराब की खेप आना रुक नहीं रहा है. पुलिस अक्सर बड़ी मात्रा में शराब की खेपों को पकड़ती रही है। पर इसके लिए विशेष रूप से कार्य कर रहे उत्पाद विभाग की उपलब्धि में यदा कदा ही विगत एक डेढ़ सालों से लग रहा है। शुक्रवार को भी बड़ी मात्रा में दरभंगा ला रहे शराब को उत्पाद विभाग में जप्त किया है. इस संबंध में बताया जाता है कि गुप्त सूचना के आधार पर उत्पाद विभाग की टीम ने शुक्रवार की सुबह 5 बजे सुबह में नगर थाना क्षेत्र के किलाघाट मस्जिद के समीप भारी मात्रा में शराब जप्त किया. इससे जुड़े एक व्यापारी को बोलेरो गाड़ी के साथ गिरफ्तार किया गया. गिरफ्तार व्यक्ति कल्याणपुर थाना क्षेत्र के बिरसिंहपुर निवासी जय किशन शाह का पुत्र संतोष शाह उम्र 26 के रूप में पहचान की गई. बताया जाता है कि उत्पाद विभाग की टीम एकमी के समीप गुप्त सूचना से उक्त बोलेरो का इंतजार कर रही थी पीछा कर किलाघाट के पास पकड़ा गया. जप्त शराब में रॉयल सेटेज का 375 एमएल का 192 पीस व 180 एमएल 336 कुल 528 बोतल शराब बरामद. छापेमारी टीम में उत्पाद अधीक्षक गणेश प्रसाद, अवर निरीक्षक सुरेश राम, विजय कुमार, अजय कुमार, उत्पाद सिपाही अरुण कुमार, मयंक प्रसून, ललित राम, संजीत कुमार, विक्रम कुमार, मुकेश कुमार, पप्पू कुमार व अन्य मौजूद थे.

