Home मुख्य निर्माण कार्यों में समय सीमा एवं गुणवत्ता का रखें विशेष ध्यान: डीएम। Voice of Darbhanga
मुख्य - August 4, 2018

निर्माण कार्यों में समय सीमा एवं गुणवत्ता का रखें विशेष ध्यान: डीएम। Voice of Darbhanga

दरभंगा: सड़क ,पुल एवं अन्य महत्वपूर्ण परियोजनाओं का निरीक्षण करते हुए जिलाधिकारी डॉ चंद्रशेखर सिंह ने संबंधित अधिकारियों को इसे जल्दी पूरा कर लेने के निर्देश दिए। दिल्ली मोड़ से एक भिंडा रोड तरफ निर्माणाधीन सड़क एवं पुल के निरीक्षण के क्रम में बाघ मोड़ से दिल्ली मोड़ के बीच रेलवे क्रॉसिंग तक पीसीसी हो चुके सड़क के बगल में नाला निर्माण अधूरा पाया गया । संबंधित कार्यपालक अभियंता ने बताया कि जुलाई 2018 तक इस नाला को भी पूरा कर लिया जाना था । जिलाधिकारी ने कार्यपालक अभियंता पथ निर्माण विभाग को निर्देश दिया कि अगले 2 माह में हर हालत में इस नाला के निर्माण का काम भी पूरा कर लिया जाए। इसी पथ में दो पुलों का भी निरीक्षण किया गया। पुलों का निर्माण कार्य संतोषजनक पाया गया। इन पुलों को जनवरी 2019 तक पूरा किया जाना है। जिलाधिकारी ने कार्यपालक अभियंता से यह सुनिश्चित कराने को कहा कि समय सीमा के अंदर इस पुल का निर्माण हो जाए। इस निर्माणाधीन पुल के बगल में बने डायवर्सन की स्थिति अच्छी नहीं पाई गई । बरसात के कारण डायवर्जन में कीचड़ एवं फिसलन के वजह से लोगों को आवागमन में असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। कार्यपालक अभियंता को निर्देश दिया गया कि दोनों डायवर्सन का सुदृढ़ीकरण करें जिससे कि यहां से गुजरने वाले वाहनों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। कार्यपालक अभियंता के द्वारा बताया गया कि राज्य खाद्य निगम के ट्रकों के आने जाने के कारण बार-बार मरम्मती के बावजूद डायवर्जन खराब हो जा रहा है। जिलाधिकारी ने अनुमंडल पदाधिकारी सदर राकेश गुप्ता को निर्देशित किया कि राज्य खाद्य निगम सहित अन्य भारी वाहनों का इस डायवर्सन से परिचालन बंद रखें एवं इसके आवागमन के लिए वैकल्पिक रूट निर्धारित करें। जिला प्रबंधक राज्य खाद्य निगम को निर्देश दिया गया कि संबंधित संवेदकों को भी वह अपने स्तर से निदेशित कर दें कि ट्रकों के आवागमन के लिये वे इस डायवर्जन का प्रयोग न करें। विभाग से समन्वय स्थापित करते हुए जीपीएस रूट का भी परिवर्तन करवा लेंने का निदेश ज़िला प्रबन्धक राज्य खाद्य निगम को दिया गया क्योंकि राज्य खाद्य निगम के खाद्यान्नों का परिवहन करने वाले ट्रकों में GPS लगा हुआ है तथा उनके जीपीएस रूट भी पूर्व निर्धारित है । उस रूट से के अलावा किसी दूसरे रूट से राज्य खाद्य निगम के ट्रक के आने जाने पर विभाग में गलत रिपोर्टिंग शुरू हो जाएगी।
एक भिंडा की तरफ निर्माणाधीन पुल का भी जिलाधिकारी ने निरीक्षण किया । यह पुल बहुत दिनों से अधूरा पड़ा है। कार्यपालक अभियंता को निर्देश दिया गया कि 1 सप्ताह के अंदर इस पुल के निर्माण कार्य को शुरू करावे तथा 2 माह के अंदर इसे पूरा करा लें। अगर संबंधित संवेदक के द्वारा ऐसा नहीं किया जाता है तो उनके विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करने का निदेश दिया गया।
गंगवारा के नजदीक 2करोड़ 80 लाख की लागत से बन रहे पुल का निरीक्षण करते हुए जिलाधिकारी ने इसके निर्माण में भी तेजी लाने का निर्देश दिया। यह पुल अगस्त 2017 तक पूरा हो जाना था। जिलाधिकारी ने कहा कि कार्यपालक अभियंता ग्रामीण कार्य विभाग प्रतिदिन इसके प्रगति का अनुश्रवण करें एवं इसे हर हॉल में सितंबर तक पूरा करा लें। अगर सितंबर तक यह पुल पूरा नहीं होता है तो संबंधित संवेदक पर प्राथमिकी दर्ज करते हुए उसे ब्लैक लिस्ट भी करें।
दिल्ली मोड़ स्थित नवनिर्मित बस स्टैंड का भी जिलाधिकारी ने निरीक्षण किया । बरसात के कारण कई जगहों पर गड्ढे पाए गए तथा बस स्टैंड के आंतरिक सड़कों पर कीचड़ भी पाया गया । इसके कारण यात्रियों को असुविधा हो रही थी । जिलाधिकारी ने अनुमंडल पदाधिकारी सदर को निर्देश दिया कि जल निकासी की वैकल्पिक व्यवस्था करें एवं बस स्टैंड में बने हुए गड्ढों को भी भरवाना सुनिश्चित कराएं। कार्यपालक अभियंता स्थानीय क्षेत्र अभियंत्रण संगठन- 1 को निर्देश दिया गया कि बस स्टैंड के पूरे परिसर को पीसीसी के रूप में ढ़लाई तथा यात्री शेड निर्माण प्राक्कलन तैयार कर 2 सप्ताह के अंदर उपलब्ध करा दें जिससे कि विभाग से सहमति प्राप्त कर इसके निर्माण के संबंध है में आवश्यक कार्यवाई की जा सके । इस अवसर पर सहायक समाहर्ता विवेक रंजन ,अनुमंडल पदाधिकारी राकेश गुप्ता, सम्बंधित कार्यपालक अभियंता एवं अन्य उपस्थित थे

Share

Leave a Reply