
भारत भ्रमण पर निकली हर्षा और एल्बी का मिथिला की धरती पर जोरदार स्वागत। Voice of Darbhanga

दरभंगा: शनिवार को ऑल बिहार ब्राह्मण फेडरेशन के जिलाध्यक्ष प्रभाकर झा के नेतृत्व में मब्बी के निकट एनएच 57 पर भारत भ्रमण पर निकली बेटियों का जबरदस्त स्वागत किया गया। मिथिला की बेटी हर्षा मिश्रा के साथ गुजरात की एल्बी भी इस मिशन में निकली है। शनिवार को मुजफ्फरपुर से अररिया जाने के क्रम में इनका स्वागत किया गया। इस संबंध में बताते हुए हर्षा मिश्रा ने बताया कि वे और एल्बी एक भारत श्रेष्ठ भारत ,वियर हेलमेट और विमन आर सेफ इन इंडिया के मैसेज को देश के 29 राज्यों का सफर 70 दिनों में 25000
किलोमीटर कि दूरी तय करने का जो पहुचाने का संकल्प लिया है। इससे पूर्व में भी वह साइकिल यात्रा द्वारा भारत भ्रमण कर चुकी हैं।
स्वागत करने वालो में ब्राह्मण फेडरेशन अध्यक्ष प्रभाकर झा के साथ संजीव चौधरी, भाजपा महिला मोर्चा जिला कार्यसमिति सदस्य करुणा मिश्रा, बालेंन्दु झा, जय भारद्वाज, आशुतोष कुमार, प्रत्यूष सिन्हा आदि उपस्थित थे।

