Home मुख्य शतरंज प्रतियोगिता के दूसरे दिन महिला वर्ग में पम्मी कुमारी रही आगे। Voice of Darbhanga
मुख्य - August 4, 2018

शतरंज प्रतियोगिता के दूसरे दिन महिला वर्ग में पम्मी कुमारी रही आगे। Voice of Darbhanga

दरभंगा : सीएम साइंस कॉलेज में आयोजित हो रहे तीन दिवसीय ‘ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय अंतर महाविद्यालय शतरंज टुर्नामेन्ट (महिला व पुरुष)-2018 के दूसरे दिन शनिवार को प्रतिभागियों के बीच दिनभर शह और मात का खेल चलता रहा. अंतिम परिणाम की जानकारी देते हुए आयोजन सचिव डॉ. कौशल किशोर ठाकुर ने बताया कि चौथे चक्र का परिणाम आने के बाद आर के कॉलेज, मधुबनी की पम्मी कुमारी महिलाओं की श्रेणी में चार अंक हासिल कर सबसे आगे चल रही है. जबकि एम के कॉलेज कि मेघा स्वाति ने तीन अंक प्राप्त किया है. इसी तरह एमएलएसएम कॉलेज की काजल कुमारी एवं डब्लूआईटी की कुमारी अक्षिता दो दो अंक हासिल कर प्रतियोगिता में बनी हुई है. जबकि सीएम साइंस कॉलेज की ज्योति प्रकाश बसु एवं मारवाड़ी कॉलेज की ज्योत्सना गिरी ने चौथे चक्र के परिणाम आने तक एक-एक अंक हासिल किए हैं. वहीं पुरुषों की श्रेणी में चौथे चक्र के परिणाम आने के बाद एस बी एस एस कॉलेज, बेगूसराय के किशन कुमार, सी एम साइंस कॉलेज के अंगराज कुमार शर्मा एवं के एस कॉलेज के विकास कुमार साहनी चार-चार अंक हासिल कर सबसे ऊपर चल रहे हैं.

Share

Leave a Reply